22.7 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़LPG Price Update: महंगाई से राहत! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में...

LPG Price Update: महंगाई से राहत! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती, जानें छत्तीसगढ़ में क्या हैं नए रेट

LPG Price Update: छत्तीसगढ़ समेत कई जिलों में अगस्त महीने की शुरुआत एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए मिली-जुली खबर लेकर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 192 रुपये तक की कटौती की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। नई दरों के अनुसार 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर लगभग 192 रुपये सस्ता हो गया है। इससे होटल, ढाबा, कैटरिंग, बेकरी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत में कमी आने की उम्मीद है। नई कीमतें आज यानी 1 अगस्त से प्रभावी हो गई हैं।

घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है। यानी आम उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही सिलेंडर खरीदना होगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
41 %
1.2kmh
0 %
Sat
23 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
31 °

Most Popular