33 C
New Delhi
Thursday, August 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़Holi Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी… होली पर छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख...

Holi Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी… होली पर छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख रूटों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Holi Special Trains: मार्च का महीना आते ही रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस साल भी होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर वे लोग जो रोज़गार या पढ़ाई के सिलसिले में अपने घर से दूर रहते हैं, वे इस होली पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटना चाहते हैं, लेकिन कई बार रेलवे स्टेशनों में भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है।

भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली पर 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। वहीं पटना–चर्लपल्ली रूट पर 7 फेरे की एक खास होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी, जिससे बिहार और तेलंगाना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा। आपको बता दें कि स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें 01 एसएलआर, 02 सामान्य, 04 स्लीपर, 07 एसी थ्री व 07 एसी थ्री इकोनॉमी कोच शामिल है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
33 ° C
35.1 °
33 °
66 %
2.1kmh
46 %
Thu
36 °
Fri
41 °
Sat
41 °
Sun
40 °
Mon
39 °

Most Popular