28 C
New Delhi
Friday, November 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 100 विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण, टॉप-50 को...

छत्तीसगढ़ के 100 विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण, टॉप-50 को ISRO जाने का मौका

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को करीब से जानने का अनूठा अवसर मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन की ‘अंतरिक्ष संगवारी’ पहल के तहत जिले के 100 चयनित विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिक नवाचारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 विद्यार्थियों को बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा।

5 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इस पहल में जिले के 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के परिणामों के आधार पर करीब 200 विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विज्ञान और अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किए। इन प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के बाद 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

रायपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

चयनित विद्यार्थियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। यहां उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष मिशनों और वैज्ञानिक नवाचारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।

टॉप-50 विद्यार्थियों को कराया जाएगा इसरो का भ्रमण

इस कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण बेंगलुरु स्थित इसरो केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण होगा। रायपुर में प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। ये विद्यार्थी इसरो पहुंचकर अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी करीब से प्राप्त कर सकेंगे।

वैज्ञानिक सोच विकसित करना है उद्देश्य

जिला प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। उम्मीद है कि ‘अंतरिक्ष संगवारी’ पहल जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने और नए अवसरों तक पहुंचने का मंच प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28 ° C
28 °
26.1 °
36 %
1.5kmh
0 %
Fri
27 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
27 °

Most Popular