19 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़'वोट चोर गद्दी छोड़': पायलट, बघेल और बैज की तिकड़ी ने रायगढ़...

‘वोट चोर गद्दी छोड़’: पायलट, बघेल और बैज की तिकड़ी ने रायगढ़ में भरी हुंकार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने रायगढ़ में 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान पायलट ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मंगलवार को रायगढ़ में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा की शानदार शुरुआत की। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में यह तीन दिवसीय दौरा 16 से 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें रायगढ़ से भिलाई तक आठ जिलों में रैलियां, सभाएं और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह अभियान भाजपा सरकार पर वोट चोरी के आरोपों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है, जो विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की हार को लेकर उठे विवाद को हवा दे रहा है।

Chhattisgarh: पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

छत्तीसगढ़ी चौक से शुरू हुई पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के जोरदार नारों के बीच यात्रा घड़ी चौक और सुभाष चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची। यहां आयोजित सभा में सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में दिल्ली का राज चल रहा है। पायलट ने कहा, छत्तीसगढ़ में शासन को दो साल हो गए, लेकिन नियंत्रण दिल्ली में है। यहां संपत्ति चंद हाथों में बांटने की साजिश रची जा रही है। नौजवान, आदिवासी, किसान, और दलितों पर अत्याचार हो रहा है।

Chhattisgarh: चुनाव आयोग पर सवालों की बौछार

सभा में पायलट ने संविधान के मौलिक अधिकार वोट को बचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, सबसे दुखद यह है कि पिछले 11 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार है, फिर भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल हैं। राहुल गांधी ने वोट चोरी के प्रमाण दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए हमने यह अभियान शुरू किया। पायलट ने चुनाव आयोग के कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, चुनाव आयोग ने एक घर में 100-150 वोट डाले, जिंदा लोगों को मृत दिखाया। डेटा मांगा तो मना कर दिया। पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान और जनसंपर्क यात्रा चलाएंगे। आज रायगढ़ में शानदार शुरुआत हुई। यह बयान कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है, जो बिलासपुर में 9 सितंबर को हुई सभा के बाद और तेज हो गया, जहां गुटबाजी के बावजूद वोट चोरी का मुद्दा प्रमुख रहा।

Chhattisgarh: वरिष्ठ नेताओं का जमकर हमला

सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बघेल ने कहा, भाजपा ने सीरियल किलर की तरह वोट चोरी कर सरकार बनाई। जल्द सबूत जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने हार की वजह वोट चोरी बताते हुए कहा कि अधूरे वादों के अलावा यह सबसे बड़ा मुद्दा है। टीएस सिंहदेव ने भी भाजपा की नीतियों पर निशाना साधा।

कानून-व्यवस्था पर बैज का तीखा प्रहार

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने, महिलाओं की सुरक्षा पर खतरे और नशे के कारोबार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, न्यूड पार्टी जैसी घटनाएं छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर धब्बा हैं। देश में वोट चोरों की सरकार चल रही है। भाजपा जल, जंगल और जमीन बेचने का काम कर रही है। तमनार में पेड़ काट रहे हैं। बिजली बिल पहले 800 आता था, अब 1800 हो गया है। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बैज ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे भी लगवाए।

तीन दिवसीय दौरे का शेड्यूल

पायलट का दौरा 16 सितंबर को झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से शुरू हुआ, जहां शाम 5.30 बजे रायगढ़ में पदयात्रा हुई। 17 सितंबर को सुबह 10 बजे कोरबा से रतनपुर (बिलासपुर) पहुंचे, जहां रैली को संबोधित किया। दोपहर 12.30 बजे तखतपुर में रैली, उसके बाद मुंगेली और बेमेतरा में कार्यक्रम। 18 सितंबर को राजनांदगांव में पदयात्रा और भिलाई में समापन। यह अभियान रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव और भिलाई जैसे आठ जिलों को कवर करेगा।

कांग्रेस की रणनीति और जनसमर्थन

यह अभियान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर है, जो भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश जुटाने का प्रयास है। कांग्रेस का दावा है कि रायगढ़ की पदयात्रा जनता का बड़ा समर्थन जुटाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर बैज ने पलटवार किया, राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस मजबूत हुई, पायलट का जहाज नहीं डूबा।

यह भी पढ़ें:-

रेलवे के टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव: जानें क्या है नए नियम, 1 अक्टूबर से होगा लागू

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
19 ° C
20.1 °
19 °
94 %
0kmh
0 %
Sun
22 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular