32 C
New Delhi
Thursday, September 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh : शराब प्रेमियों के लिए अलर्ट! नकली और मिलावटी शराब का...

Chhattisgarh : शराब प्रेमियों के लिए अलर्ट! नकली और मिलावटी शराब का भंडाफोड़, 4 कर्मचारी पकड़े गए

पिथौरा : अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. कहीं ऐसा न हो कि आपकी शराब की बोतल में चुपके से पानी मिलाया गया हो. महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान (अंग्रेजी शराब दुकान) में ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर चल रही भारी मिलावटखोरी का बड़ा पर्दाफाश हुआ है. आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए दुकान के 4 प्लेसमेंट कर्मचारियों को मैकडॉवेल नंबर 1 शराब के पाव में खुलेआम पानी मिलाते हुए रंगे हाथों धर दबोचा है.

जानकारी के अनुसार, 25 मई को विभागीय टीम आवश्यक निरीक्षण के लिए अचानक मदिरा दुकान पहुंची, तो उनके होश उड़ गए. दरअसल, दुकान में प्लेसमेंट कर्मचारी बेखौफ होकर टेबल पर ही मैकडॉवेल नंबर 1 शराब की बोतलों (पाव) का सील खोलकर उसमें पानी की मिलावट कर रहे थे. टीम ने तत्काल चार आरोपियों को अंजाम देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

लंबे समय से एक ही दुकान पर टिके होने के कारण इन कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि वे बिना किसी डर के ग्राहकों को पानी मिली शराब बेच रहे थे. फिलहाल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पानी मिलावट की गई मैकडॉवेल न. 1 (पाव) शराब भी बरामद कर ली गई है. चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 38(क) (मदिरा में पानी मिलावट) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
31.1 °
70 %
2.6kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
28 °
Sat
25 °
Sun
32 °
Mon
38 °

Most Popular