21.4 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Panchayat Secretary Recruitment: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों की...

CG Panchayat Secretary Recruitment: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

CG Panchayat Secretary Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सरगुजा जिले में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जिला पंचायत की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 10 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 23 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

10 पदों पर होगी पंचायत सचिव की भर्ती

जिला पंचायत सरगुजा द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त 10 पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में सरगुजा जिले के स्थायी मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित सभी शर्तों और पात्रता की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

इस तरह करना होगा आवेदन

जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र तैयार कर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के कार्यालय के पते पर भेजा जाना है।

आवेदन भेजने की प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि अंतिम तिथि को शाम 5 बजे तक आवेदन कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।

अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

जिला पंचायत की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तारीख और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन पत्र समय पर तैयार कर निर्धारित माध्यम से जमा करें।

भर्ती से जुड़ी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रारूप और अन्य शर्तों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सरगुजा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
47 %
3.3kmh
0 %
Sun
21 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular