19.2 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG New Holiday: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस...

CG New Holiday: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

CG New Holiday: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शनिवार से अग्र समाज के प्रमुख आयोजन ‘अग्र महाकुंभ 2026’ की शुरुआत हो गई। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। आयोजन में प्रदेशभर से अग्रवाल समाज के लोग शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समाज की सामाजिक और सेवा गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने समाज की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों और सामाजिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित करने का ऐलान किया। घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

युवा अधिवेशन में हुई अहम चर्चा

‘अग्र महाकुंभ 2026’ का उद्देश्य अग्र समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सेवा, संगठन, संस्कार और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा करना है। आयोजन के पहले दिन युवा अधिवेशन का आयोजन किया गया।

युवा अधिवेशन में युवा शक्ति, नेतृत्व, उद्यमिता और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हुई। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और समाज के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

दो दिवसीय इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के जरिए सामाजिक एकजुटता के साथ युवाओं की भूमिका और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
58 %
2.7kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular