12 C
New Delhi
Wednesday, November 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में नौकरी का मौका, जानें...

CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में नौकरी का मौका, जानें योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। CSC e-Governance Services India Limited ने प्रदेश के पांच जिलों में जिला समन्वयक (District Coordinator) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी भर्ती से जुड़ी जानकारी

जिला समन्वयक के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार CSC e-Governance Services India Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट के करियर सेक्शन में उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, जरूरी अनुभव, पात्रता की शर्तों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी नियम और शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ के इन 5 जिलों में होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत प्रदेश के पांच जिलों में एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। जिलावार पदों का विवरण इस प्रकार है:

जिलापदों की संख्या
बेमेतरा1
दुर्ग1
कांकेर1
कोरबा1
राजनांदगांव1
कुल पद5

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी योग्यता और आवेदन की अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
12 ° C
17.1 °
12 °
94 %
2.1kmh
18 %
Wed
26 °
Thu
26 °
Fri
27 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular