24 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़Asha Bhosle: आशा भोसले की आवाज से गूंजा छत्तीसगढ़ सिनेमा, फिल्म ‘भक्त...

Asha Bhosle: आशा भोसले की आवाज से गूंजा छत्तीसगढ़ सिनेमा, फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ में पहली बार गाया भगवान जगन्नाथ का भक्ति गीत

Asha Bhosle: सुरो की मल्लिका आशा भोसले भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन अपनी आवाज के जरिए वे हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करेगी। उनकी गायिकी का अब छत्तीसगढ़ से सीधा नाता जुड़ चुका है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में बनी हिंदी फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ के भजन जगन्नाथ स्वामी दरस दिखाओ को उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज दी है। संगीतकार डीपी विश्वकर्मा हैं। निर्माता अजय खांडेकर ने बातचीत में बताया, कहानी में कर्मा माता के वृद्धावस्था वाले हिस्से के लिए एक ऐसी आवाज की जरूरत थी जिसमें उम्र का एहसास भी हो और सुरों की खनक भी बनी रहे। इस जरूरत को केवल आशाजी की आवाज ही पूरा कर सकती थी।

खास बात यह रही कि जब हमने गाने की रिकॉर्डिंग करवाई उस समय उनकी उम्र 84 साल थी, लेकिन रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी आवाज में वही पुरानी चमक और मजबूती सुनाई दी। मुंबई के पंचम स्टूडियो में इस गीत की रिकॉर्डिंग हुई, जहां बेहद सहज माहौल में महज डेढ़ घंटे में गाना पूरा कर लिया गया। रिकॉर्डिंग के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई और आशाजी का पूरा सहयोग मिला। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
24 ° C
24 °
23.1 °
83 %
3.1kmh
18 %
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Most Popular