22 C
New Delhi
Tuesday, November 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़मदननगर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 150 ग्रामीणों पर FIR, SDOP...

मदननगर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 150 ग्रामीणों पर FIR, SDOP समेत कई पुलिसकर्मी हुए थे घायल

सूरजपुर: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में 24 जुलाई को कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इस घटना में पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव का है। 24 जुलाई को टीम 5 आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, फरसा और टंगिया से हमला कर दिया था। इस हमले में SDOP समेत दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

वहीं अब इस हिंसा के मामले में FIR दर्ज की गई है। 15 नामजद समेत 100-150 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
22 ° C
22.1 °
22 °
83 %
0kmh
0 %
Tue
23 °
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular