19 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
HomeबिजनेसOnion Export Ban: केंद्र सरकार ने किसानों को दिया बड़ा झटका, प्याज...

Onion Export Ban: केंद्र सरकार ने किसानों को दिया बड़ा झटका, प्याज एक्सपोर्ट पर जारी रहेगा बैन

Onion Export Ban : केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्याज एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। निर्यातबन्दी जारी रखने से किसानों की परेशानी और चिंता काफी बढ़ गई है।

Onion Export Ban : लोकसभा चुनाव से पहले भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों पर काबू पाने के लिए किसानों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने शनिवार को प्याज एक्सपोर्ट पर लागू रोक को बढ़ा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले से कुछ विदेशी बाजारों में प्याज की कीमतें आसमान छू सकती है।

सरकार ने किसानों को दिया झटका

केंद्र सरकार ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सरकार ने प्याज एक्सपोर्ट बैन को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है। इससे पहले इस साल 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर रोक लगाई गई थी। प्याज एक्सपोर्ट जारी रखने के फैसले से किसानों की परेशानी और चिंता काफी बढ़ गई है। अगर प्याज का निर्यात नहीं होता है तो घरेलू बाजार में यह बहुत कम दाम मिलेंगे। किसानों को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के बाद सरकार प्याज एक्सपोर्ट बैन हटा सकती है।

स्टोर होता है रबी सीजन का प्याज

खरीफ सीजन के प्याज को स्टोर नहीं किया जा सकता। इसलिए किसान खेत से निकलते ही प्याज की आनन-फानन में बेचने के लिए मजबूर होते है। हालांकि रबी सीजन के प्याज के साथ ऐसा नहीं है। रबी सीजन के प्याज को स्टोर करना आसान है। ऐसे में किसानों के पास यह विकल्प मौजूद है कि वह चुनाव तक किसी भी तरह से अपना प्याज स्टोर में रोक कर रखें। रबी सीजन का स्टोर किया हुआ प्याज दिवाली के त्योहार तक चलता है।

दिसंबर में लगाया था बैन

आपको बता दें कि देश में बढ़ती हुई प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने बीते साल दिसंबर में इसके एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस रोक की अंतिम सीमा 31 मार्च, 2024 तक थी। सरकार ने अगले आदेश तक इसे फिर बढ़ा दिया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
29 %
1.6kmh
0 %
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular