27.3 C
New Delhi
Friday, September 25, 2026
HomeBlogCG में तीन तलाक का मामला: कुवैत से पति ने फोन पर...

CG में तीन तलाक का मामला: कुवैत से पति ने फोन पर दिया तलाक, पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। कुवैत में रह रहे एक पति पर अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजातालाब क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति शाहिद रजा कुवैत में नौकरी करता है। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और विवाद के बाद तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही।

इसके बाद महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रताड़ना एवं मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी वर्तमान में कुवैत में है। मामले की जांच के लिए पुलिस कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
73 %
5.7kmh
11 %
Fri
27 °
Sat
29 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
33 °

Most Popular