36 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
HomeबिहारJP Nadda in Bihar : भागलपुर में गरजे जेपी नड्डा, आरजेडी-कांग्रेस पर...

JP Nadda in Bihar : भागलपुर में गरजे जेपी नड्डा, आरजेडी-कांग्रेस पर तीखा प्रहार

JP Nadda in Bihar : बिहार के भागलपुर में बीेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर भी जमकर हमला बोला।

JP Nadda in Bihar : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को बिहार के भागलपुर, गोगरी जमालपुर और राजनगर में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने आरजेडी-कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। इन कार्यक्रमों में उनके साथ मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार सरकार में मंत्री सुनील कुमार, भागलपुर लोकसभा प्रत्याशी अजय मंडल, खगड़िया लोकसभा प्रत्याशी राजेश वर्मा, मधुबनी लोकसभा प्रत्याशी अशोक कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन सभा को संबोधित करते हुए वह एक-एक कर विपक्षी इंडी एलायंस के नेताओं का नाम भी लेते गए और उनका काम भी गिनाते गए। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बोफोर्स घोटाला, अगस्ता घोटाला, पनडुब्बी, कोयला, हेलिकाप्टर, 2जी, 3जी सहित कई घोटाले किए। इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है।

जेपी नड्डा ने ​गिनाए कांग्रेस के घोटाले

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोयला घोटाला किया था। कांग्रेस पार्टी ने चावल घोटाला किया था। चीनी घोटाला किया था। पनडुब्बी घोटाला किया था। कॉमनवेल्थ गेम का घोटाला किया था। 2G-3G का घोटाला किया था। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर की खरीद में घोटाला किया था या नहीं। अंतरिक्ष में घोटाला किया। आकाश में घोटाला किया। समंदर में घोटाला किया। पाताल में घोटाला किया। धरती पर घोटाला किया। सब जगह घोटाला किया।

हर सीट पर बीजेपी-एनडीए को मिलेगी विजयी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार राजनीतिक दृष्टि से बहुत सजग राज्य है जो कोई भी तकलीफ सह लेगा। लेकिन प्रदेश और देश के प्रति अपने दायित्व से पीछे नहीं हटेगा। बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर सीट पर भाजपा-एनडीए विजयी होगा। बीते 10 वर्षों में राजनीति की संस्कृति में ये परिवर्तन आया है कि भारत के समान्य लोग भी विकसित भारत के संकल्प के लिए साथ चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नड्डा ने बताया लालू की बेटी का नाम मीसा कैसे पड़ा

जेपी नड्डा ने बताया लालू की बेटी का नाम मीसा कैसे पड़ा। उन्होंने कहा कि जब लालू यादव को जेपी आंदोलन में कांग्रेस ने मेंटिनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट (MISA) के तहत जेल में डाला था। उस समय उनकी पुत्री का नाम भी मीसा रखा गया था। आज उसी गांधी परिवार के बेटे के साथ इस हद तक दोस्ती हो गई है कि साथ में मटन पकाया रहे है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
36 ° C
36 °
35.1 °
46 %
3.1kmh
16 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular