35 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeबिहारBihar: प्रेमी के लिए नेपाल से आई बिहार: पुलिस के चक्कर में...

Bihar: प्रेमी के लिए नेपाल से आई बिहार: पुलिस के चक्कर में फंसी, 1 साल तक हुआ यौन शोषण

Bihar: एक बार फिर खाकी वर्दी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। बिहार के पूर्णिया में पीड़िता ने आरोप लगाया कि केस की आईओ (महिला दारोगा) ने जांच के बदले 10 हजार की रिश्वत मांगी।

Bihar: बिहार में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है। नेपाल की एक लड़की ने पूर्णिया के सदर थाना के महिला दरोगा पर ट्रैप में फंसाकर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगा है। इस आरोप के लड़की ने सबूत भी पेश किए है। पीड़िता के अनुसार फोन पे के माध्यम से 5000 रुपए रिश्वत दिए है। नेपाल की एक महिला ने एसआई अनु कुमारी पर आरोप लगाया कि उनके एक केस के एवज में उक्त महिला पुलिसकर्मी ने मेडिकल कराने के नाम पर 10 हजार रुपए मांगे थे। इसमें 5000 रुपए नकद दिए और 5000 रुपए मुर्शीद नाम के एक शख्स के अकाउंट पर फोन पे के डलवाए। इतना ही नहीं पीड़ित ने एसआई अनु कुमारी के बीच हुए व्हाट्सएप चैट के भी सबूत पेश किए है।

प्रेम जाल में फंसाकर किया यौन शोषण

लड़की नेपाल के मोरंग जिला की रहने वाली है। पीड़िता का कहना है कि पूर्णिया सदर थाना के रामबाग निवासी एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर अपने घर बुलाया। शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका यौन शोषण किया गया। बाद में उसने किसी दूसरी विधवा महिला से शादी रचा ली। अब पीड़िता ने लिखित शिकायत सदर थाना में दर्ज कई है।

महिला दारोगा को किया निलंबित

नेपाल लड़की ने जो सबूत पेश किए है वे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ा तो पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा फौरन महिला दारोगा को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार को जांच के आदेश दिया है।

मुझ पर लगे आरोप बेबुनियाद : आरोपी दारोगा

आरोपी दारोगा अन्नू कुमारी ने कहा कि पीड़ित महिला के द्वारा लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। नेपाल की महिला रामबाग में एक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। उसपर ही शांदी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मेडिकल रिर्पोट आदि जमा कर दिया है। महिला किसी मुर्शीद नाम के व्यक्त के खाते पर पैसा डालने की बात बात कह रही है। यह गलत है। आरोप लगाने वाली महिला खुद मुझसे पैसे मांग रही थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
59 %
3.1kmh
52 %
Wed
34 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular