18 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
HomeऑटोToyota: Toyota ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती SUV Taisor, 7.74 लाख...

Toyota: Toyota ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती SUV Taisor, 7.74 लाख रुपए कीमत, शानदार फीचर्स

Toyota: टोयोटा की यह कार मारुति की फ्रोंक्स कार पर आधारित बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है। इसमें ज्यादातर फीचर्स मारुति की फ्रोंक्स कार जैसे ही हैं लेकिन टोयोटा ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं।

Toyota: टोयोटा ने आज भारतीय मार्केट में अपनी सबसे ससती SUV को लॉन्च कर दिया है। टोयोटा की इस सस्ती SUV कार का नाम Toyota Taisor है और यह कार अब ऑफिशियल तौर बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि टोयोटा की Taisor कार अर्बन क्रूजर सीरीज के अंतर्गत आती है। टोयोटा की यह कार मारुति की फ्रोंक्स कार पर आधारित बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है।

इसमें ज्यादातर फीचर्स मारुति की फ्रोंक्स कार जैसे ही हैं लेकिन टोयोटा ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं। बात करें Toyota Taisor की कीमत की तो इस कार को 7.74 लाख रुपए एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 13.04 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है।

Toyota Taisor में क्या है खास:

वैसे तो टोयोटा की Urban Cruiser Taisor के सभी बॉडी पैनल लगभग मारुति फ्रोंक्स जैसे ही दिए गए हैं लेकिन टोयोटा ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं। कंपनी ने इसके फ्रंट बंपर को नया डिजाइन देते हुए हनीकॉम्ब पैटर्न पर बनाया है। साथ ही इसके फ्रंट ग्रिल में भी बदलाव किए गए हैं। जहां मारुति की फ्रोंक्स में एलईडी डीआरएल में 3 क्यूबस दिए जाते हैं, वहीं टोयोटा ने अपनी Taisor कार में क्यूब्स की जगह नया लीनियर डिज़ाइन दिया है।

इसके साथ ही टोयोटा ने अपनी इस सस्ती एसयूवी कार की टेल लाइट्स में भी कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि इसकी टेल लाइट को फ्रोंक्स की तरह पूरी-चौड़ाई वाले लाइट बार के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा टोयोटा की Taisor में नए डिज़ाइन वाले 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

ऐसा है Taisor का इंटीरियर:

वहीं टोयोटा की Taisor के इंटीरियर की बात करें तो इसके इंटीरियर में भी कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। कार का इंटीरियर कंपनी ने ब्राउन और ब्लैक रंग के डुअल-टोन में दिया है। इसके साथ ही इसमें टोयोटा ने 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी दिया है।

Taisor में यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले के साथ आएगा। वहीं इसके अन्य इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमे कंपनी ने ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल दिया है। वहीं सेफ्टी फीचर्स में कंपनी ने इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया है। इसके अलावा Taisor में हेड अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

पावर और परफॉर्मेंस:

बात करें Toyota Taisor के पावर और परफॉर्मेंस की तो इसमें कंपनी ने फ्रोंक्स की तरह 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन जैसे विकल्पों के साथ लॉन्च किया है। इस कार का इंजन 90hp की पावर और 113Nm का टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही Toyota Taisor को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या ऑप्शनल AMT के साथ जोड़ा गया है। इसका एक अन्य वैरिएंट टर्बो पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल के साथ और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक के साथ भी लॉन्च किया गया है। बता दें कि Toyota Taisor में कंपनी CNG विकल्प भी दे रही है।

सेफ्टी फीचर्स:

बात करें Toyota Taisor के सेफ्टी फीचर्स की तो टोयोटा ने अपनी इस एसयूवी कार में 6 एयरबैग एि हैं। इसके अलावा में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम भी दिया गया ह। इसके अलावा कंपनी ने अपनी इस सस्ती एसयूवी में हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के अलावा एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया है।

बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कार में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज भी उपलब्ध है। Toyota Taisor कई कलर ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें कैफे व्हाइट, एन्टिसिंग सिल्वर, स्पोर्टिन रेड, ल्यूसेंट ऑरेंज और गेमिंग ग्रे जैसे विकल्प मौजूद हैं।

ऐसा है माइलेज:

बताया जा रहा है कि टोयोटा की एसयूवी कार का माइलेज भी अच्छा है। कंपनी का दावा है कि Toyota Taisor का टर्बो पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल 21.5 किमी/लीटर का माइलेज देता है। वहीं इसका ऑटोमेटिक वैरिएंट 20.0 किमी/लीटर तक का माइलेज देगा।

इसके अलावा इस कार का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल एक लीटर में 21.7 किमी का माइलेज देता है। इसका ऑटोमेटिक वैरिएंट एक लीटर में 22.8 किमी का माइलेज देगा। बात करें इसके CNG वैरिएंट के माइलेज की तो इसका सीएनजी मॉडल सबसे ज्यादा 28.5 किलोमीटर प्रतिकिग्राम तक का माइलेज देगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18 ° C
18 °
18 °
60 %
2.4kmh
0 %
Sun
18 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular