23.4 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
Homeऑटोलेक्सस इंडिया ने कीमतों में भारी कटौती का ऐलान, फ्लैगशिप LX 500d...

लेक्सस इंडिया ने कीमतों में भारी कटौती का ऐलान, फ्लैगशिप LX 500d पर 20.8 लाख तक सस्ती

Lexus India: लग्जरी कार निर्माता लेक्सस इंडिया ने जीएसटी की दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों को देते हुए कीमतों को 20.8 लाख रुपए तक घटाने का ऐलान किया।

Lexus India: जापानी लग्जरी कार निर्माता लेक्सस इंडिया ने जीएसटी दरों में हालिया कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने के लिए अपनी पूरी रेंज पर कीमतें घटाने का ऐलान किया है। सोमवार को कंपनी ने घोषणा की कि विभिन्न मॉडलों पर 1.47 लाख से लेकर 20.8 लाख रुपये तक की कमी की जाएगी। नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी, जब जीएसटी 2.0 की नई दरें प्रभावी होंगी। यह कदम फेस्टिव सीजन की शुरुआत में आते हुए लग्जरी कार बाजार में नई जान फूंक सकता है।

Lexus India: मॉडल-वाइज कीमत कटौती का विवरण

लेक्सस इंडिया ने अपनी छह प्रमुख मॉडलों पर भारी छूट की है। एंट्री-लेवल सेडान ES 300h की कीमत 1.47 लाख रुपये तक कम हो गई है, जो अब और अधिक सुलभ हो जाएगी। लोकप्रिय SUV NX 350h पर 1.58 लाख रुपये तक की कटौती हुई है, जिससे मिड-रेंज खरीदारों को फायदा होगा। RX रेंज में RX 350h की कीमत 2.1 लाख रुपये और RX 500h की 2.58 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है। अपर सेगमेंट में LM 350h MPV पर 5.77 लाख रुपये तक की कमी आई है, जो लग्जरी ट्रांसपोर्टेशन के लिए आकर्षक विकल्प बनेगी।

Lexus India: LX 500d SUV पर सबसे बड़ी कटौती

फ्लैगशिप LX 500d SUV पर सबसे बड़ी कटौती है – 20.8 लाख रुपये तक, जो भारत के लग्जरी कार सेगमेंट में जीएसटी 2.0 के बाद सबसे बड़ी कमी है। कंपनी के अनुसार, ये बदलाव सभी वेरिएंट्स पर लागू होंगे, और ग्राहक अब पहले से कहीं अधिक किफायती दामों पर लेक्सस की हाईब्रिड टेक्नोलॉजी का अनुभव कर सकेंगे।

Lexus India: जीएसटी 2.0, ऑटो सेक्टर के लिए ऐतिहासिक सुधार

यह घोषणा 3 सितंबर 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक के बाद आई है, जहां जीएसटी 2.0 को मंजूरी दी गई। इसके तहत छोटी कारों (1200cc पेट्रोल/हाइब्रिड, LPG/CNG, 4 मीटर तक) पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इसी तरह, 1500cc डीजल/हाइब्रिड कारों (4 मीटर तक) पर भी 28% से 18% की कटौती हुई है। लग्जरी गाड़ियों (बड़ी SUVs, सेडान) के लिए जीएसटी को 40% कर दिया गया है, लेकिन पहले की तरह 22% तक का कंपेंसेशन सेस हटा दिया गया है।

इससे कुल टैक्स बोझ 48-50% से घटकर 40% हो गया है, जिसके फलस्वरूप कीमतें कम हुई हैं। ऑटो कंपोनेंट्स पर भी यूनिफॉर्म 18% जीएसटी लगेगा, जो उत्पादन लागत घटाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुधार ऑटो सेक्टर को बूस्ट देगा, खासकर फेस्टिव सीजन में जहां बिक्री पहले से ही बढ़ती है।

कंपनी की प्रतिक्रिया और बाजार प्रभाव

लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष हिकारू इकेउची ने कहा, हम भारत सरकार को इस ऐतिहासिक सुधार के लिए धन्यवाद देते हैं। कंपनी जीएसटी दर कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने से प्रसन्न है। यह पहल लग्जरी मोबिलिटी क्षेत्र में पहुंच को बढ़ाती है और अधिक विश्वास पैदा करती है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत में आते हुए, यह खुशी का संचार करेगा और ग्राहकों को लेक्सस रेंज का अनुभव करने के नए अवसर देगा। इकेउची ने जोर दिया कि लेक्सस का हर निर्णय ओमोटेनाशी (ग्राहक की अपेक्षाओं को पूर्वानुमानित रूप से पूरा करना) की भावना से प्रेरित है।

मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और किआ भी ग्राहकों को दे रही जीएसटी लाभ

यह कदम अन्य लग्जरी ब्रांड्स के बाद आया है। मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और किआ जैसी कंपनियां भी जीएसटी लाभ ग्राहकों को दे रही हैं। उदाहरण के लिए, किआ ने कार्निवल पर 4.48 लाख तक की कटौती की है। टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों पर पूरा लाभ देने का ऐलान किया। जीएसटी 2.0 से छोटी कारें जैसे ह्यूंडई क्रेटा, वीडब्ल्यू वर्चुअस और महिंद्रा थार रोक्स सस्ती होंगी, जबकि लग्जरी SUVs जैसे टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज GLS और बीएमडब्ल्यू X5 पर 10% तक की कमी आएगी।

लग्जरी कार बाजार पर संभावित असर

भारत का लग्जरी कार बाजार पिछले साल 20% की ग्रोथ के साथ 1 लाख यूनिट्स से ऊपर पहुंचा था, लेकिन उच्च टैक्स और महंगाई ने इसे सीमित रखा। जीएसटी 2.0 से सेगमेंट में 15-20% की वृद्धि की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि सेस हटने से उत्पादन लागत घटेगी, और कंपनियां इन्वेंटरी क्लियर करने के लिए अतिरिक्त डिस्काउंट दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें:-

दिवाली से पहले आम जनता को बड़ी राहत! घी, पनीर से लेकर कार-बाइक्‍स तक सब सस्‍ता? ये रही पूरी लिस्ट

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
83 %
1.5kmh
100 %
Fri
23 °
Sat
27 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular