19.9 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeऑटोKawasaki: Kawasaki ने भारत में लॉन्च की एडवेंचर बाइक Versys 650, जानिए...

Kawasaki: Kawasaki ने भारत में लॉन्च की एडवेंचर बाइक Versys 650, जानिए कीमत और फीचर्स

Kawasaki: इस बाइक को एक खास तरह का डिज़ाइन दिया गया हैं जो बाइक एडवेंचर प्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है| बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को अट्रेक्टिव कलर्स के साथ एक USB चार्जिंग पोर्ट, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS के साथ लॉन्च किया है।

Kawasaki: भारतीय मार्केट में टू व्हीलर निर्माता कंपनियां अपने नए—नए टू व्हीलर्स लॉन्च कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टू व्हीलर्स मार्केट में बाइक निर्माता कावासाकी का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। अब हाल ही में Kawasaki India ने अपनी नई बाइक वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर बाईक का 2024 मॉडल भारत को भारत में लॉन्च कर दिया है| रिपोर्ट्स के अनुसार इस एडवेंचर बाइक का एक्स-शोरूम मूल्य 7.77 लाख रुपए रखा गया है।

बता दें कि इस बाइक को एक खास तरह का डिज़ाइन दिया गया हैं जो बाइक एडवेंचर प्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है| बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को अट्रेक्टिव कलर्स के साथ एक USB चार्जिंग पोर्ट, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS के साथ लॉन्च किया है। इसलिए बाइकर्स में Kawasaki की इस बाइक वर्सेस 650 की खरीद को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है| बता दें कि कल गुरुवार को कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी लॉन्चिंग की घोषणा की। आइए जानते हैं क्या खास इस बाइक में-

शानदार कलर्स में उपलब्ध:

कावासाकी न्यू वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर बाइक की कलर स्कीम में मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक और मेटैलिक मैट डार्क ग्रे जैसे दो नए रंग शामिल किए गए हैं| बाइक को डिज़ाइनर और ट्रेंडी लुक देने के लिए इसके साइड पैनल और हेडलैंप काउल पर सफेद पट्टी दी गई है ।

2024 कावासाकी वर्सेस 650 अब 2 नए कलर पैटर्न में उपलब्ध है | जिसमें से एक काले, ग्रे और लाल रंग की ट्रिपल-टोन फिनिश के साथ तथा दूसरी हरा, काला और ग्रे रंग के कलर कॉम्बिनेशन के साथ उपलब्ध है।

ऐसे हैं Kawasaki न्यू वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर बाइक के फीचर्स:

वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर बाइक के न्यू वर्जन में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिसमें फ्रंट में दो डिस्क और रियर में एक डिस्क दी गई है। साथ ही 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर 120-सेक्शन फ्रंट ट्यूब टायर और 160-सेक्शन रियर ट्यूब टायर लगाए गए हैं। यह बाइक ट्यूबलर डायमंड फ्रेम पर बनाई गई है और 41 मिमी का उलटा कांटा और प्रीलोड एडजस्टेबलिटी के साथ ऑफ-सेट मोनोशॉक भी दिया गया है|

बता दें कि इस बाइक में आपको एक USB चार्जिंग पोर्ट, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS, ट्विन LED हेडलैंप के साथ एक लंबा वाइजर, स्प्लिट-स्टाइल सीट, अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम, हाई-सेट हैंडलबार और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिल जाता है।

पावर और परफॉर्मेंस:

बाइक की परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाने के लिए नई कावासाकी वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर बाईक में 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। जो 8500 rpm पर 67 PS और 7000 rpm पर 61 Nm की पीक टॉर्क दे सकता है। कंपनी ने इस मिडिलवेट सेगमेंट बाइक में सस्पेंशन के लिए, USD फोर्क्स और शोवा मोनोशॉक इकाई को जोड़ा है, जो आगे प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्टेबिलिटी देता है। साथ ही, नई वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर बाईक में स्लिपर क्लच इंजन और छह स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है।

ब्रेकिंग सिस्टम:

ब्रेकिंग सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए कावासाकी वर्सेस 650 में आगे की और एक ट्विन 300 मिमी पेटल डिस्क और पीछे की ओर एक 250 मिमी पेटल डिस्क दी गई हैं। 219 किलोग्राम का वजन इस बाइक मजबूत और सुरक्षित बनाता है।

प्रमुख विशेषताएं:

कावासाकी के नए मॉडल में 4.3 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले, राइडोलॉजी ऐप और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल की गयी हैं। इसमें आवश्यक रीडआउट जैसे ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, औसत गति, ईंधन स्तर, गियर स्थिति और औसत ईंधन खपत को भी शामिल किया गया है।

कीमत:

बता दें कि इस नए मॉडल वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.77 लाख रखी गयी है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि यह बाइक सुजुकी V-स्ट्रॉम 800DE और ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 से मुकाबला कर सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
27 %
1.7kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
33 °

Most Popular