30.8 C
New Delhi
Monday, August 10, 2026
HomeऑटोHyundai: Hyundai भारत में लॉन्च करेगी पांच इलेक्ट्रिक कारें, अगले साल आ...

Hyundai: Hyundai भारत में लॉन्च करेगी पांच इलेक्ट्रिक कारें, अगले साल आ सकती है Creta EV

Hyundai: दक्षिण कोरियाई हुंडई मोटर कंपनी अपनी पहली स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक कार को भारत में 2025 में लॉन्च करने की योजना बना रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हुंडई अब भारत में अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल हुंडई क्रेटा का इलेक्ट्रिक सेगमेंट बनाकर इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Hyundai: भारतीय ऑटो बाजार की वैश्विक बाजार में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब कई विदेशी बड़ी कंपनियां यहां अपने वाहनों को स्थानीय रूप से बनाने पर जोर दे रही हैं। इसके अलावा, दक्षिण कोरियाई हुंडई मोटर कंपनी अपनी पहली स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक कार को भारत में 2025 में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हुंडई अब भारत में अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल हुंडई क्रेटा का इलेक्ट्रिक सेगमेंट बनाकर इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, कंपनी ने देश में 2030 तक पांच नई इलेक्ट्रिक कार लांच करने का लक्ष्य रखा है।

हालाँकि, शुरुआती दौर में स्थानीय रूप से निर्मित पहली हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक टेस्टिंग म्यूल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हुंडई की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2024 के अंत तक भारत में हुंडई के चेन्नई प्लांट में बड़े पैमाने पर बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे कंपनी 2025 तक भारत में लांच कर सकती है।

Hyundai Creta EV की खासियत:

रिपोर्ट्स के अनुसारन हुंडई अपनी नई क्रेटा ईवी में कई तरह के शानदार फीचर्स दे सकती है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही नई क्रेटा ईवी में नए स्टीयरिंग व्हील के साथ स्टीयरिंग कॉलम-माउंटेड ड्राइव सेलेक्टर, एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है।

वहीं इसके सिक्योरिटी फीचर्स में ग्राहकों को 6 एयरबैग, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के अलावा पार्किंग सेंसर भी दिया जा सकता है। Hyundai Creta EV में बड़ा दमदार बैटरी पैक मिलेगा जो 50kWh या 60kWh में उपलब्ध हो सकता है।

बढ़ाएंगे पुणे प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता:

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में वृद्धि के लिए हुंडई अपनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजना बना रही है। ये कंपनी इस योजना को पूरा करने के लिए जनरल मोटर्स से अधिग्रहीत पुणे प्लांट पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रीत करेगी। यहां हुंडई अपने उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इस प्लांट को सुधारने और इसकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर दो लाख तक पहुंचने की योजना बना रही है।

चेन्नई प्लांट की वर्तमान क्षमता 8.24 लाख के साथ पुणे प्लांट में की जा रही वृद्धि से ये क्षमता लगभग 10 लाख से अधिक होने की उम्मीद है। इसके अलावा, हुंडई किआ मोटर्स का लक्ष्य क्षमता को 4.31 लाख तक बढ़ाने का है। कंपनी 2025 की दूसरी छमाही में अपने पुणे प्लांट में गाड़ी बनाना शुरू कर सकती है। यही कारण है कि कंपनी ने 2030 तक पांच नई इलेक्ट्रिक कार बनाने का लक्ष्य रखा है।

2026 में हुंडई मनएगी अपनी 30वीं वर्षगांठ:

हुंडई ने 2026 में अपनी 30वीं वर्षगांठ पर कई नई कारों को लॉन्च करने के साथ ही 2030 तक अपनी गतिविधियों को तेज करने की रणनीति बना रही है।हुंडई मोटर समूह के कार्यकारी अध्यक्ष यूइसुन चुंग ने भारत में ऑटो मार्केट का विश्लेषण किया, जिसका उद्देश्य हुंडई कारों में भविष्य में विस्तार करना था।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत में हुंडई और किआ दोनों ब्रांडों को एक साथ मिलाकर उत्पादन क्षमता में वृद्धि करना है, साथ ही देश में लगभग 15 लाख वाहनों का वार्षिक उत्पादन लक्ष्य हासिल करना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
65 %
2.7kmh
100 %
Mon
36 °
Tue
31 °
Wed
37 °
Thu
36 °
Fri
37 °

Most Popular