33 C
New Delhi
Monday, August 31, 2026
Homeज्योतिषAjwain ke upay: शनि और राहु की दशा से छुटकारा पाने के...

Ajwain ke upay: शनि और राहु की दशा से छुटकारा पाने के लिए करें अजवाइन के ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

Ajwain ke upay: अजवाइन, किचन में सबसे महत्वपूर्ण मसालों में से एक है| ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह आपके जीवन में आने वाली कई परेशानियों को दूर कर सकता है। अजवाइन शनि और राहु से संबंधित है।

Ajwain ke upay: हर राशि ,जातकों और सभी नक्षत्रों पर जीवन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव शुभ या अशुभ दोनों ही प्रकार का हो सकता है। मानसिक, आर्थिक, शारीरिक और पारिवारिक सभी पर ग्रहों का प्रभाव होता है। किसी भी ग्रह की स्थिति किसी भी जातक की कुंडली में यदि खराब होती है तो कुछ उपाय अपना सकते हैं।

क्या आप जानते है कि हमारे किचन में पाए जाने वाले मसालों से भी किसी ग्रह की स्थिति को ठीक किया जा सकता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख, सौभाग्य और धन पर असर पड़ता है।

शनि और राहु की दशा:

शनि या राहु की दशा से परेशान जातक या वे जातक जिनके जीवन में धन की कमी हैं तो किचन में पायी जाने वाली अजवाइन का उपाय कर सकते हैं। अजवाइन, किचन में सबसे महत्वपूर्ण मसालों में से एक है| ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह आपके जीवन में आने वाली कई परेशानियों को दूर कर सकता है।

अजवाइन शनि और राहु से संबंधित है। यह शनि और राहु ग्रह से सम्बंधित परिणामों को कम कर सकती है। यह व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि को बढ़ाता है और सभी समस्याओं को दूर करता है।

अजवाइन की पोटली पूर्व दिशा में रखें:

पूर्व दिशा को ज्योतिष शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। सूर्यदेव इस दिशा में प्रकट होते हैं। देवताओं का वास भी इसी दिशा में माना जाता है| ज्योतिषियों के अनुसार अजवाइन की पोटली घर की इस दिशा में रखने से भाग्य मिलता है।

अच्छे काम में आने वाले सभी अवरोध अपने आप दूर हो जाते हैं। इसके अलावा अजवाइज को जल में मिलाकर पौधों को डालने से घर में नकारात्मकता कम होती है। घर-परिवार में खुशी और शांति बनी रहती है। जीवन खुशहाल होता है।

धन की समस्या:

धन के देवता कुबेर उत्तर दिशा के अधिपति है। मां लक्ष्मी का भी वास इसी दिशा में होता है। यह दिशा ज्ञान, बुद्धि और मनन की मानी जाती है। अजवाइन की पोटली को इस दिशा में रखने से धन, वैभव और ऐश्वर्य आता है। साथ ही रात को अजवाइन को एक लाल कपड़े में लपेटकर बेड के सिरहाने पर रखें। इसे सुबह दान करें। इससे आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक तंगी भी नहीं रहेगी|

शनि के दोष से छुटकारा मिलता है:

शनिदेव को पश्चिम दिशा का स्वामी माना जाता है। कुंडली में शनिदोष को दूर करने के लिए अजवाइन की पोटली इस दिशा में रखें। इससे शनि दोष दूर होता है। यह जीवन में सकारात्मकता लाता है।

किचन में रखना लाभदायक:

यदि आपको कोई समस्या आती है तो अजवाइन की एक पोटली बांधकर किचन में रख दें। इससे अधिक सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों को तरक्की मिलती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

सुख-शांति के लिए:

जल में अजवाइज को मिलाकर पौधों को अर्पित करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। जीवन में खुशहाली आती है।

सफलता के लिए:

ज्योतिषियों के अनुसार अजवाइन को बुधवार के दिन दान देना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सफलता मिलती है।लम्बे समय से रुके सभी कार्य पूरे हो जाते है। नए रोजगार के अवसर मिलते हैं। आपके करियर में बहुत लाभ होता है ।

स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए:

स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए वजन के बराबर अजवाइन लेकर नजर उतारें, फिर से नदी में बहा दें। इससे गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज़ सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है। Bynewsindia. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
33 ° C
33.1 °
33 °
55 %
4.1kmh
50 %
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
34 °

Most Popular