29.3 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeज्योतिषAstro tips: तुलसी की मंजरी के ये उपाय दूर कर देंगे जीवन...

Astro tips: तुलसी की मंजरी के ये उपाय दूर कर देंगे जीवन की सारी दरिद्रता

Astro tips: सनातन धर्म में घर में तुलसी का पौधा रखना और उसकी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही तुलसी की मंजरी के ये उपाय जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं।

Astro tips: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय माना जाता है। इसे घर में रखना और प्रतिदिन इसकी पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। मान्यता है कि जिस घर में नियमित तुलसी को जल अर्पित किया जाता है और उसके पास दीपक जलाया जाता है, उस घर में सदा माता लक्ष्मी वास करती हैं। जिससे माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में तुलसी की मंजरी के भी कुछ उपाय बताए गए हैं, जो हमारे जीवन की दरिद्रता को दूर करके घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने में कारगर माने जाते हैं। आइए जानते हैं तुलसी की मंजरी के उपायों के बारे में…

तुलसी की मंजरी के उपाय:

शुक्रवार को धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें तुलसी की मंजरी अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से धन आगमन के रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होती है।

जीवन में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एक लाल रंग के कपड़े में तुलसी की मंजरी को बांधकर इसे अपने घर की तिजोरी या दुकान के गल्ले में रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होने की मान्यता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर के कलह क्लेश से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक बोतल में
गंगाजल और तुलसी की मंजरी को मिलाकर इसे अपने घर की उत्तर दिशा में रख दें। अब हर रोज इस जल को पूरे घर में छिड़कें। इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और आपसी रिश्तों में सुधार होता है।

अगर किसी का पैसा अटका हुआ है तो प्रतिदिन भगवान विष्णु को पूजा के समय तुलसी के पत्तों के साथ मंजरी भी समर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से आमदनी में बढ़ोतरी होती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
42 %
3.5kmh
0 %
Fri
28 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular