19.9 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAkshay Kumar Song Shambhu: ‘शंभू' की पहली झलक आई सामने, एक्टिंग के...

Akshay Kumar Song Shambhu: ‘शंभू’ की पहली झलक आई सामने, एक्टिंग के बाद अब अक्षय सिंगिंग से जीतेंगे फैंस का दिल

Akshay Kumar Song Shambhu: अक्षय कुमार एक्टिंग के बाद अब सिंगिंग से अपने फैंस का दिल जीतने चाहते हैं। 'शंभू' वीडियो सॉन्ग का टीजर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Akshay Kumar Song Shambhu: बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार बॉलीवुड के उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। 56 साल की उम्र में भी अक्की काफी फीट हैं। यही वजह है कि वह अपनी फिल्मों में स्टंट भी खुद ही करते हैं। अब अक्षय एक्टिंग के बाद सिंगिंग में भी नंबर वन सिंगर की लिस्ट में सबसे टॉप पर आना चाहते हैं। 

हालांकि सिंगिंग की शुरुआत अक्षय ने फिल्म टशन में बच्चन पांडे के टशन सॉन्ग से की थी। वहीं फिल्म स्पेशल 26 के एक गाने ‘मुझ में तू’ गाने को भी एक्टर अपनी आवाज दे चुके हैं। लेकिन अब वह अपना एक वीडियो एल्बम ‘शंभू’ ला रहें हैं जिसमें उन्होंने एक्टिंग के साथ गाना भी गाया है।

एक्टिंग के बाद अब खिलाड़ी कुमार अपनी गायकी से फैंस का दिल जीतने का मन बना चुके हैं। वे जल्द ही ‘शंभू’ गाने से अपनी आवाज का जादू बिखरते नजर आने वाले हैं। आज ही सॉन्ग (Akshay Kumar Song Shambhu) ‘शंभू’ का टीज़र आउट हुआ है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सॉन्ग का टीज़र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह पूरा गाना 5 फ़रवरी को रिलीज़ किया जाएगा। शनिवार को एक्टर ने गाने की झलक साझा करते हुए लिखा, ”जय महाकाल, शंभू गाने का वीडियो पांच फरवरी को रिलीज होने जा रहा है।”

गाने के टीज़र को ध्यान से देखें तो इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव की भक्ति करते हुए नजर आ रहें हैं। गाने (Shambhu Teaser Out) के टीजर में अक्षय का लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग को अक्षय ने अपनी आवाज से सजाया है। साथ ही, सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोन्ट्रोसे ने भी इसे गाया है। गाने के कंपोजर विक्रम हैं। वहीं, इसका निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘मिशन रानीगंज’ के बाद अक्षय कुमार जल्द ही फ़िल्म ‘बड़े मिया छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफ़ी एक्साइटेड है। फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इस साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
27 %
1.7kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
33 °

Most Popular