18 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
HomeटेकElon Musk: एलोन मस्क जल्द लॉन्च कर सकते हैं X का टीवी...

Elon Musk: एलोन मस्क जल्द लॉन्च कर सकते हैं X का टीवी ऐप, बढ़ेगी YouTube की मुश्किलें

Elon Musk: एलोन मस्क ने हाल ही में एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "Coming Soon"। असल में ,Elon Musk ने जब से X प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया है, तब से इसमें कई बदलाव हुए हैं। Elon Musk का X प्लेटफॉर्म, जिसका पूर्व नाम Twitter था, स्मार्ट टीवी के लिए जल्द ही उपलब्ध हो सकता है और यह ऐप वीडियो की सुविधा दे सकता है।

Elon Musk: Elon Musk की योजनाएं अक्सर दुनिया को चौंका देती हैं। एक बार फिर से उनकी पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि एलोन मस्क ने हाल ही में एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “Coming Soon”। असल में ,Elon Musk ने जब से X प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया है, तब से इसमें कई बदलाव हुए हैं।

Elon Musk का X प्लेटफॉर्म, जिसका पूर्व नाम Twitter था, स्मार्ट टीवी के लिए जल्द ही उपलब्ध हो सकता है और यह ऐप वीडियो की सुविधा दे सकता है। बता दे की कंपनी ने पहले ही अपने यूजर्स को लॉन्ग वीडियो को पोस्ट करने की अनुमति दी है।

आ सकती है नई ऐप:

बीते साल, एक यूजर ने X प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया था, हालाँकि उस पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था। ऐसे में, कई मीडिया रिपोर्ट्स से अटकलें लगायी जा रही हैं कि X ऐप YouTube के लिए भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकता है। हालाँकि इस app के लिए पैसे देने होंगे या यह मुफ्त रहेगा इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आयी है |

कमिंग सून लिखकर किया पोस्ट:

सोशल मीडिया पर DogeDesigner नाम से जाने जाने वाले एक ट्विटर हैंडल ने हाल ही में अपनी एक पोस्ट में एक तस्वीर साझा कि जिसमें X प्लेटफॉर्म एक स्मार्ट टीवी में दिखाया गया है। Elon Musk ने इसी ट्वीट को “Coming soon” (जल्द आ रहा) नाम से रीट्वीट किया। इसके बाद से ही, कई लोगों द्वारा अटकलें लगायी जा रही है कि कंपनी जल्द ही स्मार्ट टीवी पर वीडियो देखने के लिए X ऐप जारी करेगी।

Youtube की बढ़ाएगा मुश्किलें?

YouTube पर Google का प्रभुत्व किसी से छिपा नहीं है। Youtube के माध्यम से लाखों लोग चाहे वह स्मार्टफोन हो या स्मार्ट टीवी उस पर वीडियो और शोज़ देखते हैं। YouTube पर भारत के बहुत से प्रोडक्शन हाउस अपने वीडियो और एपीसोड पोस्ट करते हैं। इस प्लेटफार्म पर आप कुछ विज्ञापनों के साथ गाने और टीवी सीरियल आदि मुफ्त में देख सकते हैं। अब बड़ा सवाल है कि X प्लेटफॉर्म YouTube को कैसे बाधित करेगा?

अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई:

आपको बता दें कि X ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि वह स्मार्ट टीवी पर कोई ऐप पेश करने जा रहा है या नहीं। X App के स्मार्ट टीवी के लिए लॉन्च होने पर अभी बहुत सी जानकारी आना बाकी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18 ° C
18 °
18 °
60 %
2.4kmh
0 %
Sun
18 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular