24.5 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026
HomeटेकAadhaar यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 31 दिसंबर तक फ्री में अपडेट...

Aadhaar यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 31 दिसंबर तक फ्री में अपडेट करें ईमेल ID, बाद में लगेगा ₹75 शुल्क

टेक डेस्क: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं और कई अन्य जरूरी कामों में इसकी आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आधार में दर्ज जानकारी का सही और अपडेट होना बेहद जरूरी है। अगर आपने अभी तक अपने आधार से ईमेल ID लिंक नहीं कराई है या पुराना ईमेल एड्रेस बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है।

UIDAI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2026 तक आधार में ईमेल ID जोड़ने और अपडेट कराने की सुविधा मुफ्त है। इसके बाद इस सेवा के लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ सकता है। खास बात यह है कि अब इस काम के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। आप UIDAI की आधिकारिक Aadhaar App के जरिए घर बैठे ईमेल अपडेट करने की रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं।

ईमेल अपडेट करने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

आधार में नया ईमेल एड्रेस जोड़ने या पुराने ईमेल को बदलने के लिए आपके स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App होना चाहिए। इसके अलावा कुछ जरूरी चीजें भी आपके पास होनी चाहिए।

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ताकि लॉगिन के लिए OTP प्राप्त हो सके।
  • नया ईमेल एड्रेस, जिस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा।
  • फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा।

इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही ईमेल अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकेगी।

Aadhaar App से ईमेल ID कैसे अपडेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें। अगर ऐप पहले से मौजूद है, तो 6 अंकों के पिन या फोन के बायोमेट्रिक की मदद से लॉगिन करें। नए यूजर को 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप 2: आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे ऐप में दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद ऐप के Services सेक्शन में जाएं और ईमेल अपडेट करने से जुड़ा विकल्प चुनें। यहां अपना नया ईमेल एड्रेस दर्ज करें।

स्टेप 4: आपके नए ईमेल एड्रेस पर एक OTP भेजा जाएगा। ईमेल इनबॉक्स में जाकर OTP चेक करें और ऐप में दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्टेप 5: इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए फोन का फ्रंट कैमरा इस्तेमाल होगा। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना चेहरा वेरिफाई करें। अंत में दर्ज किए गए ईमेल एड्रेस को अच्छी तरह जांच लें और सभी जानकारी सही होने पर अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

इस तरह आप Aadhaar App के जरिए घर बैठे ईमेल ID अपडेट करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
56 %
1.9kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular