30.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
HomeमौसमWeather Updates: दिल्ली सहित उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों पर बारिश...

Weather Updates: दिल्ली सहित उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Weather Updates: आईएमडी के अनुसार मंगलवार से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने के आसार हैं। इससे चलते पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Weather Updates: मार्च का पहला सप्ताह बीत गया है और दूसरा शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में धीरे धीरे तापमान बढ़ने लगा है। सुबह और शाम को गुलाबी ठंड रह गई है। दिन में सूरज चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी है। इसी बीच भारतीय मौमस विज्ञान विभाग के आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, आगामी दिनों में ​दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में बारिेश होने की संभावना है। वहीं बारिश की वजह से मौसम में एक बार फिर सर्दी महसूस की जाएगी।

जानिए दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार सुबह के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद बुधवार को एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज की तरह मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। मंगलवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले दो दिनों तक 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आईएमडी के अनुसार, कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मंगलवार रात से एक ताजा पश्चिमी के विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब में 12 और 13 मार्च को, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मार्च को छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। दक्षिणी ओडिशा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं की वजह से बरसात होने के आसार है।

राजस्थान के 15 जिलों में बारिश की

राजस्थान में भी आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च को करीब 15 जिलों में हवा के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है। प्रदेश की राजधानी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट और ठंडा का असर अब कम होता हुआ नजर आएगा।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ों पर बीते दिनों से हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह दौर जारी रहने वाला है। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। IMD के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश संभावना है। प्रदेश के इन पर्वतीय जिलों में कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए रहेंगे। पहाड़ों की हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को हल्की ठंड अहसास करवा रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
30 %
0kmh
0 %
Tue
45 °
Wed
45 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
45 °

Most Popular