23.3 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeदेशPM Modi in Kashmir: अब कश्मीर बंदिशों से आजाद, लोगों को लौटाए...

PM Modi in Kashmir: अब कश्मीर बंदिशों से आजाद, लोगों को लौटाए जा रहे अधिकार: पीएम मोदी

PM Modi in Kashmir: पीएम मोदी ने बख्शी स्टेडियम में जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पीएम मोदी ने श्रीनगर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही कश्मीर है, जिसका बरसों से इंतजार था। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर भारत का मस्तक है और इसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था।

PM Modi in Kashmir: कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार श्रीनगर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने बख्शी स्टेडियम में जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पीएम मोदी ने श्रीनगर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही कश्मीर है, जिसका बरसों से इंतजार था। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर भारत का मस्तक है और इसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था।

पर्यटन के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा कश्मीर:

पीएम ने कहा कि जब यहां पूरे देश में लागू होने वाले कानून लागू नहीं होते थे तो कश्मीरी भाई—बहनों को उनका लाभ नहीं मिल पाता था। साथ ही उन्होंने कहा कि अब कश्मीर पर्यटन के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में कश्मीर में 2 करोड़ पर्यटक आए थे।

साथ ही उन्होंने कहा अब कश्मीर को दो एम्स अस्पताल मिलने जा रहे है। इसके साथ ही तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन यहां से हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में जम्मू-कश्मीर की सफलता की कहानी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

बंदिशों से आजाद है कश्मीर:

पीएम मोदी ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर बंदिशों से आजाद है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आर्टिकल 370 को लेकर कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह किया। कुछ ही परिवारों को उसका फायदा मिल रहा था। उन्होंने अपने फायदे के लिए कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया था। आर्टिकल 370 हटने के बाद अब कश्मीरी युवाआके के काम को सम्मान मिल रहा है। अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को आरक्षण मिल रहा है। अब हर वर्ग के लोगों को उनके अधिकार लौटाए जा रहे हैं।

शंकराचार्य हिल को नमन:

पीएम मोदी ने श्रीनगर पहुंचते ही सबसे पहले शंकराचार्य हिल को नमन किया। बता दें कि शंकराचार्य हिल्स श्रीनगर के बीचों-बीच स्थित है और वहां पर शंकराचार्य मंदिर भी बना हुआ है। पीएम मोदी ने अपने श्रीनगर दौरे के दौरान करीब 6,400 करोड़ रुपये की लागत के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर उनके हाल भी जाने। साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि अब उन्हें केन्द्र सरकार की योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
86 %
1.7kmh
85 %
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
38 °

Most Popular