23.3 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal, 8 March 2024 : महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा आपका...

Aaj Ka Rashifal, 8 March 2024 : महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, 8 March 2024 : दैनिक जीवन पर ग्रहों की स्थिति के प्रभावों के बारे में ज्योतिषीय गणना से जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, किन राशियों के लिए होगा शुभ -

Aaj Ka Rashifal : हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है। हम इंसान भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और उसके बारे में पहले से जानना चाहते हैं। आज के राशिफल से आप जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा? दिन सकारात्मक है या नकारात्मक? आपकी राशि के अनुसार आपका दैनिक राशिफल आपकी नियमित गतिविधियों में आपका मार्गदर्शन करता है। यदि आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आपको आज का सबसे सटीक दैनिक राशिफल मिल सके तो यह आपकी खोज का अंत है।

आप अपनी राशि के आधार पर अपना दैनिक भविष्यफल देख सकते हैं। इन भविष्यवाणियों से आपको अपने पूरे दिन का पूरा अंदाज़ा हो जाता है और फिर आप उसके अनुसार अपने दिन के कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। हमारी ज्योतिषीय गणना और दैनिक राशिफल में करियर, धन, रिश्ते, व्यवसाय और बहुत कुछ सहित आपके जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलू के बारे में सटीक भविष्यवाणियां होती हैं। आज का दिन किन राशियों के लिए होगा शुभ, जानिए विस्तार से –

मेष (Aries):

मेष राशि वालों के को परिवार के सदस्यों की चिंता सता सकती है। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपके उस धन वापस मिलने की संभावना कम है। ससुराल पक्ष की तरफ से थोड़ा सावधान रहें, किसी शख्स से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष (Taurus):

मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक—ठाक रहेगा। कोई विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। बिजनेस करने वालों की आय में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में काम करना नुकसानदायक हो सकता है। दफ्तर में काम का ज्यादा बोझ आ सकता है, जिससे आप तनाव में आ सकते है।

मिथुन (Gemini):

मिथुन वालों की आय में वृ द्धि की संभावना है लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। करियर में तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। परिजनों के साथ मौज मस्ती में दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे। आज आप किसी से किया अपना वादा पूरा कर सकते हैं।

कर्क (Cancer):

कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिल सकता है। राजनीति में रहने वाले लोगों को किसी से धोखा मिल सकता है। ऐसे में थोड़ा सावधान रहें।

सिंह (Leo):

आज आपका दिन व्यस्त रह सकता है। व्यर्थ के काम आपकी व्यस्तता बढ़ा सकते हैं। आस पड़ोस के किसी वाद विवाद में ना पड़े। संपत्ति संबंधित विवाद हो सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंता सताएगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कन्या (Virgo):

कन्या राशि वालों के लिए दिन उलझनों भरा रह सकता है। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। इससे आपके खुद के काम अटक सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। किसी से पैसा उधार ना लें। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला (Libra):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आय बढ़ने की संभावना है। ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलना—जुलना हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार ना लें। अपने कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आय के स्रोत बढ़ेगे। मित्र के साथ किसी निवेश संबंधी योजना बना सकते हैं। मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा। परिवारिक कलह परेशान कर सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें।

धनु (Sagittarius) :

लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की सम्भावना है, जिससे आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलने के आसार बन रहे हैं। माता-पिता के साथ कुछ अनबन हो सकती है जिससे वे आपसे नाराज़ भी हो सकते हैं। आप अपनी सूझ-बूज़ से अपने शत्रुओं को आसानी से हरा देंगे। अपने परिवार में किसी को कोई वादा या वचन ना दें ,अन्यथा आपको बाद में उसे पूरा करने में कठिनाई हो सकती है।

मकर (Capricorn) :

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। घर, मकान आदि खरीदने के लिए अच्छा समय है, परन्तु इसके लिए किसी से उधार लिए गए पैसों को तुरंत वापस करें अन्यथा उनके साथ आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती हैं। घर के रेनोवेशन पर काफी खर्चा हो सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना घातक हो सकता है। विद्यार्थियों को लिए उच्च शिक्षा के योग भी बनते नजर आ रहे हैं।

कुंभ (Aquarius) :

आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आप अपने घर पर एक नए मेहमान की दस्तक सुन सकते हैं। अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे न छोड़े। बिना मांगे किसी को सलाह देना उल्टा आपको ही परेशानी में डाल सकता है।

मीन (Pisces) :

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। घर में किसी सदस्य का विवाह पक्का हो सकता है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। कुछ वक़्त अपने माता-पिता के साथ भी बितायें। संतान की संगति पर ध्यान देना अनिवार्य है अन्यथा वो किसी गलत काम की तरफ जा सकती है। गरीबों की मदद करें और अपने पैसे का कुछ हिस्सा दान के काम में लगाएं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
86 %
1.7kmh
85 %
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
38 °

Most Popular