22.4 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
Homeहेल्थBad cholesterol: हाथ-पैरों में ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क, बैड...

Bad cholesterol: हाथ-पैरों में ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत

Bad cholesterol: ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती है। बैड कोलेस्ट्रॉल एक तरीके का फैट होता है जो शरीर में बढ़ता है तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को भी बढ़ाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल बढने से हार्ट अटैक, टाइप-2 डायबिटीज और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

Bad cholesterol: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में लोग समय पर खाना भी नहीं खा पाते। ऐसे में हमारी बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतों से हमारी सेहत भी प्रभावित हो रही है। यह आदतें हमारे शरीर में कई बीमारियों को जन्म दे रही हैं। गलत खानपान से हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। बता दें कि ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना काफी खतरनाक हो सकता है। इससे दिल की काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हमारा शरीर स्वयं ही कुछ संकेत देने लगता है। खून में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर हाथों-पैरों पर कई तरह के संकेत दिखने लगते हैं। इन संकेतों को अनदेखा करना घातक हो सकता है।

बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा:

बता दें कि ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती है। बैड कोलेस्ट्रॉल एक तरीके का फैट होता है जो शरीर में बढ़ता है तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को भी बढ़ाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल बढने से हार्ट अटैक, टाइप-2 डायबिटीज और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

हाथों-पैरों की उंगलियों में दर्द:

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर हाथों और पैरों की उंगलियों में दर्द रहने लगता है। दरअसल, हाथ-पैरों की लंबी धमनियों में खराब कोलेस्ट्रॉल जमने से इनमें दर्द होने लगता है। यह ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत हो सकते हैं।

झनझनाहट और सुन्नपन:

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हाथों-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट हो सकती है। दरअसल, खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर में खून की आपूर्ति को बाधित कर देता है, जिसके कारण हाथ-पैर कुछ देर के लिए पूरी तरह से सुन्न हो जाते हैं।

त्वचा का रंग चेंज होना:

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से स्किन कलर चेंज होने लगता है। इसके कारण हाथों की हथेलियां पीली पड़ने लगती हैं। हाथों की हथेलियों में पीलापन आना भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है।

नाखूनों का कलर बदलना:

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से पैरों और हाथों के नाखूनों का रंग भी बदलने लगता हैं। साथ ही स्किन भी पीली दिखने लगती है। यह भी बैड कोलेस्ट्रॉल का संकेत है।

हाथों-पैरों की हेयर ग्रोथ:

जब ब्ल्ड में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो हाथों-पैरों के बालों के बाल अचानक झड़ने लगते हैं। साथ ही हेयर ग्रोथ का कम हो जाना भी खून में बढ़े ख़राब कोलेस्ट्रॉल का संकेत है।

पैरों में दर्द:

बिना किसी कारण के पैरों में लगातार दर्द रहने का एक कारण खून में अधिक कोलेस्ट्रॉल हो सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
moderate rain
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
94 %
4.6kmh
100 %
Sat
23 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular