21.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटMaha Shivratri 2024: महादेव की भक्ति में लीन बॉलीवुड

Maha Shivratri 2024: महादेव की भक्ति में लीन बॉलीवुड

Maha Shivratri 2024: किसी ने पीठ पर...तो किसी ने हाथ बनवाया महादेव का टैटू, शिव के बड़े भक्त हैं बी-टाउन के ये सेलेब्स।

Maha Shivratri 2024: देश में 8 मार्च को शिवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। आम जनता के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटिस भी हैं जिन्हें महादेव पर अटूट विश्वास है। इस स्टार्स की लिस्ट में संजय दत्त से लेकर अजय देवगन जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। इन स्टार्स की भक्ति दिखाने का अनोखा ही तरीक़ा है। इन सभी स्टार्स ने अपनी बॉडी पर महादेव का टैटू बनवाया हुआ है।

सबसे पहले महादेव की दीवानी हैं ईशा देओल।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं।

उन्होंने अपने कंधे पर ऊं का टैटू बनवा रखा है।

अब बात करते हैं एक्टर कुणाल खेमू की। एक्टर कुणाल खेमू वैसे तो अपनी कॉमेडी से सभी का मनोरंजन करते आए हैं। लेकिन असल ज़िंदगी में वह धार्मिक हैं और उन्हें भगवान शिव पर अटूट विश्वास है। इसलिए उन्होंने अपनी पीठ पर शिव का टैटू बनवाया हुआ है।

अब बात करते हैं बॉलीवुड के एक्टर संजय दत्त की। संजय ने भले ही कई फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई हो, लेकिन असल ज़िंदगी में वह बहुत ही धार्मिक क़िस्म के इंसान हैं। एक्टर संजय दत्त भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। एक्टर ने अपने उल्टे हाथ पर महादेव का काफ़ी बड़ा टैटू बनवाया हुआ है।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की भगवान शिव में गहरी आस्था रखते है। इसलिए एक्टर ने अपने सीने पर शिव का टैटू बनवा रखा है। वह कई फ़िल्मों में इस टैटू को फ्लॉन्ट भी करते रहते हैं।

बॉलीवुड में बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके रोनित रॉय भी इस लिस्ट में है।

एक्टर ने बाइसेप्स पर शिव का टैटू बनवाया हुआ है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
90 %
5.1kmh
99 %
Sat
22 °
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular