32 C
New Delhi
Thursday, September 3, 2026
HomeऑटोElectric Vehicles चार्ज करते वक्त ना करें ये 3 गलतियां, लग सकती...

Electric Vehicles चार्ज करते वक्त ना करें ये 3 गलतियां, लग सकती है आग

Electric Vehicles : ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बैटरी चार्ज करते वक्त आग लग गई। ऐसे में अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर या ईवी कार है तो उनकी बैटरी चार्ज करते वक्त कुछ सावधानियां रखने की जरूरत है।

Electric Vehicles : पिछले कुछ समय में Electric Vehicles की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसकी एक बड़ी वजह पेट्रोल—डीजल के बढ़ते दाम भी हैं। ऐसे में अब ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और कारें खरीदना पसंद कर रहे हैं। वहीं सरकार भी Electric Vehicles को प्रमोट कर रही है। लेकिन कई बार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बैटरी चार्ज करते वक्त आग लग गई।

ऐसे में अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर या ईवी कार है तो उनकी बैटरी चार्ज करते वक्त कुछ सावधानियां रखने की जरूरत है। दरअसल,लोग Electric Vehicles की बैटरी चार्ज करते वक्त कुछ गलतियां करते हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए। ऐसे में आप भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें। जानते हैं इनके बारे में।

ओवरचार्जिंग से बचें:

बता दें कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बैटरी से चलते हैं और उन्हें चार्ज करने की जरूरत होती है। लेकिन इनकी बैटरी चार्ज करते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि ओवरचार्जिंग बैटरी की हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं है। ऐसे में जब भी आप अपने Electric Vehicles को चार्ज करें तो जरूर ध्यान रखें कि 100 फीसदी चार्ज होने के बाद भी उसे चार्ज पर ना लगाए रखें।

दरअसल, ओवरचार्जिंग करने से बैटरी पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बैटरी फट भी सकती है या उसमें आग लग सकती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी को ओवरचार्ज करने से हमेशा बचें।

खत्म ना करें पूरी बैटरी:

आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे मोबाइल की बैटरी पूरी खत्म होने के बाद ही उसे चार्ज पर लगाते हैं। ऐसा ही कुछ लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी के साथ भी करते हैं। कुछ लोग व्हीकल की बैटरी पूरी खाली होने के बाद ही उसे चार्ज पर लगाते हैं। लेकिन ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बैटरी पूरी खाली होने से उस पर असर पड़ता है। ऐसे में जब आपके इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी 20 प्रतिशत रह जाए तो उसे चार्जिंग पर लगा दें।

राइड के तुरंत बाद ना करेंचार्ज:

कुछ लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल से राइड कर आते हैं और उसे तुरंत चार्ज पर लगा देते हैं। लेकिन आप ऐसी गलती ना करें क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल में लिथियम ऑयन बैटरी लगी होती है जो पावर सप्लाई करते वक्त हीट जेनरेट करती है। ऐसे में उस बैटरी के कूल डाउन होने के बाद ही चार्जिंग पर लगाना चाहिए। गर्म बैटरी को चार्ज करने से उसमें आग लगने का खतरा रहता है। ऐसे में ड्राइव करने के तुरंत बाद ही इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी को चार्ज पर ना लगाएं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
31.1 °
70 %
2.6kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
28 °
Sat
25 °
Sun
32 °
Mon
38 °

Most Popular