21 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
HomeबिहारBihar Politics: महागठबंधन को जोरदार झटका, कांग्रेस-RJD के तीन विधायक BJP में...

Bihar Politics: महागठबंधन को जोरदार झटका, कांग्रेस-RJD के तीन विधायक BJP में शामिल, बिहार में अभी और होगा खेला

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे जैसे पास आ रहा है वैसे वैसे नेताओं के पाला बदलने की गति बढ़ती जा रही है। बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायक दामन छुड़ाकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार महागठबंधन को जोरदार झटका लगा है। राज्य में सत्ता बदलने के साथ अंदेशा सत्तापक्ष में टूट की थी लेकिन पाला बदल विपक्षी गठबंधन के विधायक कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव ने अपनी पार्टी का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की संगीता देवी ने पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इन तीनों को भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने अपनी पार्टी में शामिल करवाया। विपक्ष को आने वाले दिनों में और झटके लग सकते हैं। महागठबंधन के करीब आधा दर्जन और विधायकों के पाला बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

कांग्रेस-RJD के तीन विधायक बीजेपी में शामिल

कांग्रेस के जिन दो विधायकों ने पाला बदला है वे दूसरी बार विधायक हैं। सिद्धार्थ सौरभ बिक्रम से लगातार दूसरी बार जीतकर 2020 में विधानसभा पहुंचे थे। अब पाला बदलकर बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले बिक्रम विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर परचम लहराने वाले सिद्धार्थ प्रख्यात चिकित्सक दिवंगत उत्पल कांत के बेटे हैं। राष्ट्रीय जनता दल की विधायक संगीता देवी मोहनिया विधानसभा से आती हैं।

अब तक छह विधायकों ने बदली पार्टी

बीते कुछ महीनों से बिहार की राजनीति में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आरजेडी से हाथ छुड़ाना और बीजेपी का एक बार फिर से दामन थामने की घटना के बाद लगातार एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार में विपक्षी गठबंधन के अब तक छह विधायकों ने पाला बदल लिया है।

कांग्रेस को सबसे ज्यादा खतरा

बिहार में कांग्रेस को सबसे ज्यादा खतरा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के करीब आधा दर्जन विधायक पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। संभावना है कि चालू सत्र के दौरान ही कांग्रेसी विधायक सत्ताधारी दल में शामिल हो सकते हे। सूत्रों के अनुसार जिनका नाम सामने आ रहे है वे पार्टी के दिग्गज एवं वरिष्ठ नेता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
70 %
3.7kmh
41 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular