23 C
New Delhi
Friday, November 20, 2026
HomeदेशCM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की...

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने की है। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की संभावना है।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि सावित्री देवी का निधन पंचूर गांव में हुआ है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम परिवार के संपर्क में है और आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रख रही है।

लंबे समय से चल रही थीं बीमार

जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी पिछले काफी समय से बीमार थीं। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

CM धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए इसे अपूरणीय क्षति करार दिया। मुख्यमंत्री धामी ने इस दुख की घड़ी में योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23 ° C
24.1 °
23 °
68 %
1kmh
0 %
Fri
22 °
Sat
26 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
28 °

Most Popular