28.6 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल;...

छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल

रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान निजी अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की लाखों महिलाओं को दिवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त की राशि भी जारी करेंगे।

दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित अपने आवास 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे वे पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे और 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 3:05 बजे उनके रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए वे मंडी रोड, पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे अस्पताल में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चलेगा।

पीपल वन का करेंगे लोकार्पण

अस्पताल कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 5:05 बजे अमित शाह नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे यहां पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 5:50 बजे वे राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना होंगे।

राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

अमित शाह शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इस दौरान वे महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को दिवाली से पहले आर्थिक सहायता मिलेगी।

रात 8:20 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना

राज्योत्सव का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अमित शाह रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 8:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
42 %
3.8kmh
0 %
Tue
27 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular