19 C
New Delhi
Sunday, November 15, 2026
HomeमौसमWeather update: दिल्ली में चढ़ेगा पारा, 33 डिग्री तक पहुंचने के आसार;...

Weather update: दिल्ली में चढ़ेगा पारा, 33 डिग्री तक पहुंचने के आसार; देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। यूपी में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मंगलवार से दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी में तापमान बढ़ने और मौसम के गर्म व शुष्क होने का अनुमान जताया है।

मंगलवार को बादल, बारिश के आसार कम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। राजधानी में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बुधवार से साफ होगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसके बाद राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। यानी बारिश के कारण मिली ठंडक के बाद दिल्लीवासियों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश

मंगलवार को देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत के इन इलाकों में भी बारिश के आसार

उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, IMD के अनुसार 30 सितंबर से इस क्षेत्र में मौसम काफी हद तक शुष्क होने की संभावना है।

55 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर और म्यांमार तट के पास बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र म्यांमार की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मंगलवार को उत्तरी म्यांमार, बांग्लादेश के तटीय इलाकों और बंगाल की खाड़ी के आसपास 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने समुद्र में खराब परिस्थितियों को देखते हुए मछुआरों को संबंधित समुद्री क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
19 ° C
21.1 °
19 °
100 %
1.5kmh
75 %
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
26 °

Most Popular