33.9 C
New Delhi
Thursday, September 24, 2026
HomeदेशBank Open on Sunday: 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे सभी सरकारी...

Bank Open on Sunday: 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक, 3 दिन की हड़ताल के चलते लिया गया बड़ा फैसला

Bank Open on Sunday: 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने अहम कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, रविवार 27 सितंबर को सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसका उद्देश्य लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से ग्राहकों को होने वाली परेशानी को कम करना है।

27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी निर्धारित थी। ऐसे में बैंकिंग सेवाओं पर लगातार कई दिनों तक असर पड़ सकता था।

इसी को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर, रविवार को सामान्य रूप से काम करने को कहा है।

बैंक शाखाओं के साथ अन्य सेवाएं भी रहेंगी चालू

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। यानी ग्राहकों को रविवार को भी सामान्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है बैंक हड़ताल

UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना शामिल है। हालांकि, सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की गई है।

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
43 %
2.7kmh
0 %
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
30 °
Sun
24 °
Mon
22 °

Most Popular