35 C
New Delhi
Saturday, September 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG teacher recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती! आत्मानंद स्कूलों...

CG teacher recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती! आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी नियुक्ति

CG teacher recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के तहत संचालित इन स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक के कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल और प्रयोगशाला सहायक समेत विभिन्न पद शामिल हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया सितंबर में शुरू होने की संभावना है, जबकि कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है।

सितंबर में जारी होगा ऑनलाइन आवेदन का लिंक

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। विज्ञापित पदों के नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होगी। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, भर्ती संबंधी निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम और पदवार आरक्षण की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन का लिंक सितंबर 2026 में ही स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में संभावित परीक्षा

भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। विभाग के अनुसार लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है। परीक्षा की तिथि और अन्य जरूरी जानकारी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग की ओर से जारी की जाएगी।

सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा 590 पद

कुल 1812 पदों में सबसे ज्यादा 590 पद सहायक शिक्षक के हैं। इसके अलावा व्याख्याता हिंदी के 51, अंग्रेजी के 65, संस्कृत के 47, भूगोल-अर्थशास्त्र के 5, इतिहास-राजनीति के 6, सामाजिक विज्ञान के 52, गणित के 49, जीव विज्ञान के 39, वाणिज्य के 104, रसायन के 44 और भौतिक के 53 पद शामिल हैं।

प्रधानपाठक और शिक्षक के भी पद

प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27 और प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 24 पदों पर भर्ती होगी। वहीं शिक्षक हिंदी-संस्कृत के 34, अंग्रेजी के 106, कला के 72, विज्ञान के 56, गणित के 68 और व्यायाम शिक्षक के 50 पद शामिल हैं।

ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक के पद

गैर-शैक्षणिक और अन्य पदों में ग्रंथपाल के 60, शिक्षक कंप्यूटर के 40 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पद शामिल हैं। इस तरह आत्मानंद स्कूलों में विभिन्न विषयों और पदों पर भर्ती का बड़ा अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आरक्षण, पाठ्यक्रम और परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर रखनी होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
59 %
4.1kmh
82 %
Sat
35 °
Sun
31 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
38 °

Most Popular