21.4 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
HomeखेलRohit Sharma Virat Kohli: ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर...

Rohit Sharma Virat Kohli: ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

Rohit Sharma Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का टीम में होना 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। उन्होंने दोनों दिग्गजों को इस वर्ल्ड कप की टीम में रखने का समर्थन किया है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर हुई वनडे सीरीज में भले ही भारत 1-2 से हार गया हो, लेकिन रोहित और विराट दोनों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रोहित ने तो लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी वनडे मैच में धमाकेदार सेंचुरी लगाई थी।

रोहित और विराट को लेकर धवन ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों बहुत महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 16 सालों से उनके रिश्ते दोनों के साथ बहुत अच्छे रहे हैं और रोहित-विराट उनसे 2-3 साल छोटे हैं। धवन ने खुशी जताई कि दोनों खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने रोहित के लॉर्ड्स में लगाए शतक की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी मुश्किल समय आता है, रोहित अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से उसका जवाब देते हैं। वहीं विराट कोहली के बारे में धवन ने कहा कि उनकी फिटनेस और खेल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्हें पूरा भरोसा है कि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं रोहित और विराट

पिछले कुछ महीनों से विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में फ्यूचर को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी वनडे मैच के दौरान तो रोहित के संन्यास तक की बातें होने लगी थीं, लेकिन उन्होंने 138 रनों की तूफानी पारी खेलकर इन सभी अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया। इंग्लैंड दौरे के बाद अब दोनों के वनडे भविष्य को लेकर सारा सस्पेंस लगभग खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित और विराट को अगले साल ODI वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलता है या नहीं। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
47 %
3.3kmh
0 %
Sun
21 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular