28 C
New Delhi
Saturday, September 19, 2026
HomeएंटरटेनमेंटDhurandhar: ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह की कास्टिंग पर खुलासा, प्रोड्यूसर ने बताया-...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह की कास्टिंग पर खुलासा, प्रोड्यूसर ने बताया- क्यों चुना गया एक्टर?

Dhurandhar और ‘धुरंधर 2’ रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्में हैं। इन दिनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपने अभिनय से हर किसी को चौंका दिया और इसी के साथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार हो गए। इस बीच फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने भी इस फिल्म की सफलता के बारे में बात की और साथ ही ये भी बताया कि इस मेगा ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह को ही क्यों कास्ट किया गया।

तथाकथित स्टार नहीं परफॉर्मर चाहिए थे- ज्योति देशपांडे

ज्योति देशपांडे ने आउटलुक बिजनेस से बात करते हुए ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता पर खुलकर बात की। उन्होंने कास्टिंग के पीछे के गणित के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की कॉस्ट पहले से ही बहुत ज्यादा थी, ऐसे में उन्हें महंगे स्टार्स को फिल्म में लेना सही नहीं लग रहा था। उन्होंने कहा कि ‘सो-कॉल्ड स्टार्स की तुलना में उन्हें एक परफॉर्मर की जरूरत थी’ और रणवीर सिंह इसके लिए बिलकुल परफेक्ट थे। यही वजह थी कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को चुना गया।

हमें पता था फिल्म महंगी है- ज्योति देशपांडे

ज्योति देशपांडे आगे कहती हैं- ‘मैं एक ऐसी फिल्म को फ़ाइनेंस कर रही थी जो लीक से बिलकुल हटकर थी। इस फिल्म में ऐसी सिनेमैटिक खूबी थी जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखी गई थी। हम महीनों इस पर बात करते रहे। करीब छह महीने तक और उन छह महीनों में ड्राफ्ट और कहानी में कई बदलाव किए गए। हमें पता था कि ये फिल्म महंगी है और हम चाहते थे कि हर एक पैसा स्क्रीन पर दिखे। हम कोई भी सेफ रास्ता नहीं अपना सकते थे, क्योंकि ये पहले से ही बहुत महंगी फिल्म थी। ऐसे में अगर हम महंगे एक्टर्स शामिल कर लेते तो ये फायदे का सौदा नहीं होता। इसलिए हमें सो कॉल्ड स्टार्स नहीं परफॉर्मर चाहिए थे।’

पहले भी रणवीर के साथ किया काम

ज्योति देशपांडे ने बताया कि वह पहले भी रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हैं। ये तब की बात है जब वह इतने बड़े स्टार नहीं थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में रणवीर के साथ काम किया था और आज भी  उन्हें रणवीर की ये फिल्में सबसे ज्यादा पसंद हैं। उनके अनुसार, रणवीर एक शानदार एक्टर हैं और किसी भी किरदार में अपना सब कुछ झोंक देते हैं। वह खुद को पूरी तरह से अपने किरदार में ढाल लेते हैं।

दोबारा पिता बनने वाले हैं रणवीर सिंह

वर्क फ्रंट के अलावा निजी जिंदगी की बात करें तो रणवीर सिंह जल्दी ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया था। हाल ही में रणवीर का एक वीडियो भी चर्चा में रहा। वीडियो में रणवीर के फीमेल फैन के साथ मजाकिया अंदाज में बात करते दिखे थे,जहां वह अपने दूसरी बार पिता बनने का भी जिक्र करते दिखे। फ्लर्ट कर रही फैन से रणवीर कहते हैं- ‘कितना फ्लर्ट कर रही हो यार, दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार।’

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28 ° C
29.1 °
28 °
83 %
2.6kmh
4 %
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
40 °
Tue
40 °

Most Popular