36 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़Raipur Fire Incident: हार्डवेयर शॉप में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत 3...

Raipur Fire Incident: हार्डवेयर शॉप में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत 3 दुकानें जलकर राख; देर रात मची अफरा-तफरी

Raipur Fire Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात भीषण आग लग गई। इससे बार समेत चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि सबसे पहले आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, फिर उसकी लपटें बार सहित आस-पास की चार दुकानों  को अपनी चपेट में ले लिया। फिर धीरे-धीरे उसके सामने खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी रही। सुबह तक आग को पूरी तरह से नहीं बुझाया गया था। अब भी चारों तरफ धुआं नजर आ रहा है। मामले में तेलीबांधा टीआई अजय झा ने बताया कि आग हार्डवेयर दुकान से लगी थी। आगे कैसे लगी, ये अभी मालूम नहीं चल सका है।

आग इतनी भीषण लगी थी कि तेज बारिश के बाद भी उस पर काबू पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इससे ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36 ° C
36 °
35.1 °
52 %
2.6kmh
9 %
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular