22 C
New Delhi
Tuesday, November 10, 2026
HomeटेकAndroid यूजर्स को बड़ा झटका! इन स्मार्टफोन्स में बंद हो जाएगा Google...

Android यूजर्स को बड़ा झटका! इन स्मार्टफोन्स में बंद हो जाएगा Google Play Store का सपोर्ट

अगर आप भी काफी समय से पुराना एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है. Google ने पुराने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम ‘Android 6.0 Marshmallow’ पर Google Play Services का सपोर्ट बंद कर दिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले दिनों में पुराने एंड्रॉयड फोन्स में Play Store से नए ऐप्स डाउनलोड करना, मौजूदा ऐप्स को अपडेट करना और गेम खेलना नामुमकिन हो जाएगा.

क्या आपका फोन तुरंत काम करना बंद कर देगा?

‘नहीं’. अगर आपके पास Android 6.0 Marshmallow पर चलने वाला फोन है, तो वह तुरंत पूरी तरह बंद नहीं होगा. आप अभी भी कॉल कर सकेंगे, मैसेज भेज सकेंगे, फोटो खींच सकेंगे और पहले से इंस्टॉल ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, समय के साथ आपकी ऐप्स की परफॉर्मेंस खराब होने लगेगी. जैसे ही ऐप डेवलपर्स पुराने एंड्रॉयड वर्जन के लिए सपोर्ट देना बंद करेंगे, कई ऐप्स खुलना बंद हो जाएंगे या क्रैश होने लगेंगे.

गूगल प्ले सर्विसेज का सपोर्ट खत्म होने का एक बड़ा नुकसान सिक्योरिटी का भी है. पुराने स्मार्टफोन्स को अब नए सुरक्षा अपडेट्स नहीं मिलेंगे, जिससे हैकर्स के लिए आपके डेटा में सेंध लगाना आसान हो जाएगा. इसके अलावा, अगर आप Play Store से कोई नया ऐप या गेम डाउनलोड करने जाएंगे, तो आपको कम्पैटिबिलिटी एरर देखने को मिल सकता है.

कैसे चेक करें अपने फोन का एंड्रॉयड वर्जन?

सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाएं.

नीचे स्क्रॉल करके About Phone या About Device पर टैप करें.

यहां Software Information में जाएं और Android Version देखें.

अगर आपका फोन Android 7.0 (Nougat) या उससे ऊपर का है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन अगर यह Android 6.0 पर अटका है, तो अब नया फोन लेने का समय आ गया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
22 ° C
22.1 °
22 °
83 %
0kmh
0 %
Tue
23 °
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular