31 C
New Delhi
Wednesday, September 2, 2026
Homeराजस्थानRajasthan News: राजस्थान जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के...

Rajasthan News: राजस्थान जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) में बड़ा फेरबदल किए जाने की खबर है. विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा द्वारा जारी आदेश में कुल 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में जनसंपर्क सेवा के 20 प्रमुख अधिकारी शामिल हैं. इसी के साथ ही दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

नए आदेश के तहत नितेश सिंह गोयल, मोहित जैन और नरेन्द्र सिंह शेखावत को सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में पीआरओ और एपीआरओ के पद पर तैनात किया गया है. अब यही टीम मुख्यमंत्री के मीडिया मैनेजमेंट को संभालेगी. इस लिस्ट में जनसंपर्क सेवा के 20 बड़े अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जबकि दो अधिकारियों को एक्स्ट्रा चार्ज भी दिया गया है.

रजनीश शर्मा को अब क्षेत्र प्रचार शाखा की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, तरुण जैन को मुख्यमंत्री के प्रेस सेल का पूरा कामकाज सौंप दिया गया है. सरकार की इस नई लिस्ट का असर सिर्फ जयपुर ही नहीं, बल्कि कई जिलों पर भी पड़ा है. पुलिस मुख्यालय से लेकर बिजली विभाग तक के चेहरे बदल गए हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
31 ° C
31 °
28.1 °
79 %
4.1kmh
58 %
Wed
34 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
35 °
Sun
37 °

Most Popular