31 C
New Delhi
Wednesday, September 2, 2026
HomeदेशDelhi Bulldozer action: दिल्ली में बड़ा बुलडोजर एक्शन, 300 से अधिक मकान...

Delhi Bulldozer action: दिल्ली में बड़ा बुलडोजर एक्शन, 300 से अधिक मकान गिराए जा रहे, भारी पुलिस बल तैनात

Delhi Bulldozer action : दिल्ली में रविवार सुबह-सुबह बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग एरिया में आज रविवार सुबह-सुबह ही ध्वस्तीकरण (Demolition) की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यहां पर कई पैरामिलिट्री फोर्सेस, दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में रात से ही तैनात कर दिए गए। यहां पर करीब 300 घरों का ध्वस्तीकरण होना है।

काफी पुराने और बहुमंजिला मकान

सड़क चौड़ी करने के लिए यह डिमोलिशन किया जा रहा है। काफी पुराने और बहुमंजिला मकान यहां पर बने हुए हैं। यह सड़क आउटर रिंग रोड से आजादपुर मंडी की तरफ आती है।

पहले ही दिया गया था नोटिस

इस सड़क को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से आजादपुर मंडी को डायरेक्ट जोड़ा जा रहा है और मकान को यहां पहले नोटिस दिया गया था। इन्हें 30 मई तक इन मकानों को खाली करना था।

हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

मकान में रहने वाले लोग दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी गए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। 30 मई तक इन्हें घरों को खाली करना था। कुछ लोगों ने अपने आप घरों को खाली कर लिया सामान भी निकाल लिया तो कुछ लोगों का सम्मान घरों के अंदर भी मौजूद है।

प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद

रविवार सुबह-सुबह यहां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर स्थानीय लोग मौजूद हैं। किसी भी तरह की अनहोनी को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

क्या है पैरामिलिट्री फोर्स?

पैरामिलिट्री फोर्स (Paramilitary Force) सशस्त्र बल होती है, जो सैन्य (Army) की तरह संगठित और प्रशिक्षित होती है। इसका मुख्य काम देश के भीतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, सीमाओं की रक्षा करना, आतंकवाद-रोधी अभियान चलाना और कानून-व्यवस्था में राज्य की मदद करना होता है।

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन में कार्रवाई के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है। विरोध-प्रदर्शन या झड़प की आशंका को रोकने के लिए ये फोर्स तैनात की गई है।साथ ही दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
31 ° C
31 °
28.1 °
79 %
4.1kmh
58 %
Wed
34 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
35 °
Sun
37 °

Most Popular