33.3 C
New Delhi
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजस्थानRajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़...

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

Rajasthan News : बांसवाड़ा जिले में देर रात हिंसा के बाद मोटागांव में कई घरों को आग के हवाले कर दिया. पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो गुस्साई भीड़ ने पथराव किया. पूरी रात पुलिस बल हालात को काबू में करने का प्रयास करती रही. फिलहाल हालात काबू में बताए जा रहे हैं. मामला मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव का है, जब रविवार (26 अप्रैल) देर शाम एक युवक गोविंद पर उसके घर के पास ही 7-8 बाइक सवार बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. हथियारबंद युवकों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. इसके बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा फूटा.

आरोपी पक्ष के कई घर जलकर खाक

हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव फैल गया. मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने आरोपी पक्ष के घरों की तरफ कूच किया. आक्रोशित भीड़ ने कई घरों पर हमला कर आग लगा दी, जिससे कई झोंपड़ेनुमा मकान जलकर खाक हो गए. हालात उस समय और बिगड़ गए, जब मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया. हालांकि बाद में पुलिस ने हालात को काबू में करने का प्रयास किया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
41 %
4.2kmh
65 %
Tue
33 °
Wed
40 °
Thu
41 °
Fri
42 °
Sat
43 °

Most Popular