29.1 C
New Delhi
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजस्थानCommercial Cylinders Update: राजस्थान में नई व्यवस्था लागू, शादी-समारोह और होटल-रेस्टोरेंट को...

Commercial Cylinders Update: राजस्थान में नई व्यवस्था लागू, शादी-समारोह और होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत

Commercial Cylinders Update : अमेरिका-ईरान युद्ध संकट के बीच एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति सुधरने लगी है। खाद्य विभाग ने शादी-समारोह, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए सोमवार से बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। दरअसल, पहले शादी-समारोह से जुड़े मैरिज गार्डन को 70 फीसदी कोटे के तहत व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन वास्तविक हिस्सेदारी कम थी। अब मैरिज गार्डन और होटल-रेस्टोरेंट को 50 और 60 फीसदी की जगह सीधे 70-70 फीसदी आपूर्ति दी जाएगी। वहीं, अन्य व्यावसायिक सिलेंडर उपभोक्ताओं को भी 70 फीसदी कोटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को जारी हो रहे इस आदेश के लागू होने के बाद मैरिज गार्डन संचालकों और कैटर्स को पहले के मुकाबले 20 फीसदी अधिक सिलेंडर मिल सकेंगे।

शादी के लिए सिलेंडर, विशेष काउंटर शुरू

वहीं जयपुर में शादी समारोह के लिए सिलेंडर लेने वाले आवेदकों की सुविधा देखते हुए जिला रसद विभाग ने विशेष काउंटर शुरू किया है। इस व्यवस्था के तहत अब तक 210 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से करीब 80 प्रतिशत आवेदकों ने 19 अप्रेल को आखातीज पर होने वाली शादियों के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। शादी के लिए प्रति आवेदन तीन सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए गैस एजेंसियों के संचालकों को टोकन प्रणाली के आधार पर सिलेंडर वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवेदकों को व्यवस्थित तरीके से सुविधा मिल सके।

कमर्शियल गैस सिलेंडर 195.50 रुपए महंगा

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा था। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी की। नई दरें 1 अप्रेल से लागू हो गई हैं। जयपुर में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 2106 रुपए में मिलेगा। इसका होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मार्च में घरेलू सिलेंडर 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपए महंगा हुआ था। बता दें कि इस में यह दूसरी बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
58 %
3.6kmh
3 %
Mon
31 °
Tue
38 °
Wed
42 °
Thu
43 °
Fri
43 °

Most Popular