24 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
HomeदेशDelhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का बड़ा कदम, 13 अप्रैल...

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का बड़ा कदम, 13 अप्रैल से 10 मई तक यात्रियों से लिया जाएगा फीडबैक

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों से सेवा संबंधी फीडबैक लेने के लिए ‘कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे’ शुरू करने की घोषणा की है। यह सर्वे 13 अप्रैल से 10 मई के बीच ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।इस पहल के तहत दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अपनी यात्रा अनुभव, सुविधाओं और सेवाओं को लेकर सीधे अपनी राय साझा कर सकेंगे। DMRC का कहना है कि यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर परिचालन व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर काम होगा।

DMRC के बयान के अनुसार, यह सर्वे लंदन स्थित ट्रांसपोर्ट स्ट्रैटेजिक सेंटर (TSC) द्वारा कराया जा रहा है, जो COMET बेंचमार्किंग ग्रुप का संचालन करता है। यह इस सर्वे का 13वां संस्करण है।इस सर्वे का उद्देश्य यह समझना है कि मेट्रो यात्रियों का यात्रा अनुभव कैसा रहा और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। यात्रियों से मिले सुझावों के आधार पर परिचालन व्यवस्था और सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाने की योजना है। DMRC ने कहा कि यह प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्किंग मानकों के अनुसार की जा रही है, ताकि दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को वैश्विक स्तर पर और बेहतर बनाया जा सके।

सर्वे इंग्लिश और हिंदी में

DMRC के अनुसार, ग्राहक अपनी राय दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर साझा कर सकते हैं। यह सर्वे 13 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यात्रियों से प्राप्त फीडबैक का विश्लेषण कर सेवा में सुधार के लिए बेहतर तरीकों को अपनाया जाएगा। इससे परिचालन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

क्या पूछा जाएगा सर्वे में?

यात्रियों से निम्न सेवाओं पर फीडबैक मांगा जाएगा मेट्रो सेवा की उपलब्धता और स्टेशनों तक पहुंच सेवा के उपयोग में आसानी और यात्रा के दौरान जानकारी की उपलब्धता भरोसा, कस्टमर केयर और सुरक्षा व्यवस्था कर्मचारियों का व्यवहार कुल संतुष्टि स्तर समय की पाबंदी और संचालन की गुणवत्ता DMRC का कहना है कि इन सभी बिंदुओं पर यात्रियों की राय से सेवा सुधार की दिशा तय की जाएगी और परिचालन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। जो यात्री इस सर्वे में भाग लेना चाहते हैं, वे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://delhimetrorail.com/ पर जाकर ऑनलाइन अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकते हैं।

DMRC ने यात्रियों से की अपील

DMRC के अनुसार, आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर सर्वे का लिंक उपलब्ध रहेगा, जहां से यात्री आसानी से फीडबैक फॉर्म तक पहुंच सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्वे फॉर्म को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी राय दे सकें। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सर्वे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने अनुभव साझा करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
24 ° C
24 °
24 °
78 %
3.2kmh
81 %
Fri
28 °
Sat
30 °
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
34 °

Most Popular