29.9 C
New Delhi
Thursday, September 24, 2026
Homeदेशमंच पर फूट-फूटकर रोए मंत्री संजय निषाद; अखिलेश यादव ने कसा तंज,...

मंच पर फूट-फूटकर रोए मंत्री संजय निषाद; अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- हम थे जिनके सहारे वो हुए ना हमारे

Akhilesh Yadav on Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट के एक मंत्री के मंच से रोने के कारण सियासत गरमा गई है. योगी के मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद रविवार को गोरखपुर पहुंचे थे. संजय निषाद यहां एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान संजय निषाद मंच से ही फूट-फूटकर रोने लगे. इस तरह कैबिनेट मंत्री के मंच से रोने से सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंत्री के रोने पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है.

‘हम थे जिनके सहारे वो हुए ना हमारे’

गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद के मंच से रोने की घटना का अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइड एक्स पर वीडियो शेयर किया है. अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ‘ये भाजपा के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के? पीड़ा बढ़ रही है… पीड़ित बढ़ रहे हैं… इसीलिए पीडीए बढ़ रहा है. जनता कह रही है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना हमें सुनाई दे रहा है वो हमारा भ्रम है या सच है. हम थे जिनके सहारे वो हुए न हमारे.’

‘हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई’

गोरखपुर पहुंचे संजय निषाद ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान वे फूट-फूटकर रोने लगे. संजय निषाद ने आगे कहा, ‘हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई है, हमारे बच्चों को पीछे छोड़ दिया गया, अपनी पार्टी बनाओ, अपने खड़े होंगे तो पार्टी खड़ी होगी. पिछली सरकारों ने हमे लूटने का काम किया है.’

उन्होंने कहा, ‘निषाद समाज अपने हक के लिए यहां इकट्ठा हुआ है. विपक्ष जनता को गुमराह करता है, यह एकता की आवाज है. हमारी सभी जातियां एकजुट हैं, वे इस बात से नाराज हैं कि जिन्होंने हमारा हिस्सा खाया है, उन्हें समाज से बाहर निकाल देना चाहिए. समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी 30 साल से उनका हिस्सा खा रहे हैं और कांग्रेस उन्हें खिला रही है, इसलिए उन्हें सत्ता से बाहर करना होगा.’

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
63 %
1.8kmh
0 %
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
24 °
Mon
22 °

Most Popular