31 C
New Delhi
Sunday, August 16, 2026
HomeबिजनेसSilver Gold Rate: सोना-चांदी की कीमतों में नहीं थम रही गिरावट, ऑल...

Silver Gold Rate: सोना-चांदी की कीमतों में नहीं थम रही गिरावट, ऑल टाइम से 1.84 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, जानें गोल्ड का भाव

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों पर लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है. आज सोमवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई. आज 16 फरवरी 2026 को चांदी करीब 8 हजार रुपए तो वहीं सोने में करीब 1700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. यानी ऑल टाइम हाई से करीब 1 लाख 84 हजार रुपए चांदी की कीमत में कमी आई है.

क्यों गिर रही कीमत?

वैश्विक अस्थिरता की आशंका पर निवेशक सबसे सुरक्षित निवेश सोना-चांदी को ही मानते हैं. हाल की कुछ खबरों के बाद निवेशकों ने काफी ज्यादा सोना-चांदी पर निवेश किया, जिसकी वजह से कीमत पिछले कुछ महीनों में काफी तेजी से बढ़ी, लेकिन अब उसमें विराम लग गया है. इसकी सबसे बड़ी वजह है मुनाफा वसूली. जिन निवेशकों ने निवेश किया था. कीमत बढ़ने पर वे अपना मुनाफा काटकर बाहर निकलने लगे. इसके अलावा डॉलर मजबूत भी एक कारण है.

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता सोना-चांदी?

सोने-चांदी में ऑल टाइम हाई से काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. चांदी 4,20,000 रुपए तक पहुंची थी, लेकिन इसके बाद लगातार कई दिनों तक गिरावट जारी रही. अब चांदी लगभग 2,35,000 रुपए के भाव पर है, जो ऑल टाइम हाई से करीब 1,84,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट है. वहीं सोना की अगर बात की जाए, तो सोना 1,93,000 रुपए तक गया लेकिन बाद में वह भी नीचे गिर गया. आज सोमवार को सोने की कीमत 1,54,000 के आसपास चल रही है, जो ऑल टाइम हाई से करीब 39,000 रुपए सस्ता है.

सोना खरीदते समय क्या करें?

सोना-चांदी की कीमतों में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सबसे पहले आप हॉलमार्किंग जरूर देखें. हॉलमार्क सरकार की ओर से शुद्धता की पहचान होती है. इसलिए सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर चेक करें.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
31 ° C
31.1 °
31 °
70 %
4.6kmh
66 %
Sun
36 °
Mon
33 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °

Most Popular