18.2 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
HomeदुनियाIsrael Army Fire In Gaza: गाजा में इजरायली सेना का भीषण हमला, 19...

Israel Army Fire In Gaza: गाजा में इजरायली सेना का भीषण हमला, 19 नागरिकों की मौत, ज्यादातर महिलाएं और बच्चे

Israel Army Fire In Gaza: गाजा में जारी सीजफायर के बीच इजरायली सेना ने भीषण गोलीबारी की है। इजरायल की ओर से की गई गोलीबारी में बुधवार दोपहर तक कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस बीच इजरायल की ओर से कहा गया है कि हमले जारी रहेंगे। सेना ने कहा कि यह इजरायली सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले का जवाब है। आतंकी हमले में एक इजरायली सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इजरायल की ओर से लगातार हुए हैं हमले

गाजा में अस्पताल की ओर से बताया गया कि मारे गए फिलिस्तीनियों में 5 बच्चे शामिल थे, जिनमें एक 5 महीने का बच्चा और एक सिर्फ 10 दिन का बच्चा था। मरने वालों में 7 महिलाएं और एक पैरामेडिक भी शामिल था। 10 अक्टूबर, 2025 को हमास के साथ हुए संघर्ष विराम के बाद से इजरायली सेना ने कई बार हमले किए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सीजफायर के बाद से अब तक इजरायल की ओर से किए गए हमलों में 530 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

सीजफायर पर उठने लगे सवाल

गाजा में लगातार हो रही मौतों की वजह से अमेरिका समर्थित संघर्ष विराम पर सवाल उठने लगे हैं। गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी तो अब यह भी कह रहे हैं कि ऐसा नहीं लगता कि युद्ध खत्म हुआ है। गाजा शहर के शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ मोहम्मद अबू सेल्मिया ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “गाजा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ नरसंहार का युद्ध जारी है। संघर्ष विराम कहां है? मध्यस्थ कहां हैं?”

इजरायली अधिकारी ने क्या कहा?

इस बीच एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर, एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इजरायल गाजा पर हमले जारी रखेगा। जब से संघर्ष विराम लागू हुआ है, इजरायल की सेना ने घातक हमलों का बचाव करते हुए कहा है कि वह हमास के उल्लंघनों या अपने सैनिकों पर आतंकवादी हमलों का जवाब दे रही है। सेना का कहना है कि संघर्ष विराम लागू होने के बाद से 4 सैनिक मारे गए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.2 ° C
18.2 °
18.2 °
28 %
2.1kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
29 °

Most Popular