13 C
New Delhi
Wednesday, November 25, 2026
Homeराजस्थानकेंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर एम्स में...

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस

Ashwini Vaishnaw Father Passed Away: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की आयु में जोधपुर स्थित एम्स में अंतिम सांस ली।

Ashwini Vaishnaw Father Passed Away: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव का मंगलवार (08 जुलाई, 2025) को जोधपुर स्थित एम्स में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

Ashwini Vaishnaw Father Passed Away: नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

दाऊ लाल वैष्णव के निधन पर राष्ट्र स्तर के कई बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स (Twitter) पर लिखा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Ashwini Vaishnaw Father Passed Away: मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, पिता का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोस्ट किया, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और अश्विनी वैष्णव व उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने दाऊ लाल वैष्णव को सरल और कर्मनिष्ठ व्यक्ति बताते हुए लिखा, मुझे उनसे हमेशा पितृवत स्नेह मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शोक व्यक्त किया और परिवार को इस घड़ी में धैर्य रखने की कामना की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और अश्विनी वैष्णव व उनके समस्त परिवार को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं सदा आपके साथ हैं।

Ashwini Vaishnaw Father Passed Away: मुख्यमंत्रियों ने भी जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर शोक जताया, ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं कई नेता

सूत्रों के मुताबिक, दाऊ लाल वैष्णव का अंतिम संस्कार बुधवार को जोधपुर में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में अश्विनी वैष्णव परिवार के अन्य सदस्यों और नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान राजस्थान के स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है।

पिता से मिली प्रेरणा ने बनाया जनता का सेवक

बताया जाता है कि दाऊ लाल वैष्णव का जीवन बेहद साधारण और अनुशासित रहा। उन्होंने अपने पुत्र अश्विनी वैष्णव को सदैव ईमानदारी, मेहनत और सेवा भाव के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। अश्विनी वैष्णव अक्सर सार्वजनिक मंचों पर यह बात साझा कर चुके हैं कि उनके पिता ने उन्हें जनता के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने का संस्कार दिया।

यह भी पढ़ेंं:-

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का हाथ, प्रशांत किशोर बोले- व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में मिला नया साथी

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
13 ° C
15.1 °
13 °
94 %
1.5kmh
20 %
Wed
26 °
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
26 °
Sun
24 °

Most Popular