25.5 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
Homeदेशअहमदाबाद एयर इंडिया हादसे की जांच रिपोर्ट पेश, ब्लैक बॉक्स से मिला...

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे की जांच रिपोर्ट पेश, ब्लैक बॉक्स से मिला अहम सुराग

Air India plane crash: अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी गई है। ब्लैक बॉक्स डेटा से हादसे की असली वजह का जल्द खुलासा होने की उम्मीद।

Air India plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रही विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। हालांकि रिपोर्ट में जांचकर्ताओं ने किस निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है, यह अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, हादसे से जुड़े कई अहम बिंदुओं की जांच अभी भी जारी है, और विस्तृत तकनीकी विश्लेषण के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Air India plane crash: कैसे हुआ हादसा?

12 जून 2025 को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया का विमान मेघाणीनगर इलाके में स्थित एक छात्रावास परिसर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जमीन पर मौजूद कई लोग भी मलबे की चपेट में आकर मारे गए। कुल मिलाकर इस हादसे में 297 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Air India plane crash: हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विमान में सवार थे, जिनकी इस दुखद घटना में मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से राज्य और देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया।

ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवर, जांच में मिले अहम सुराग

हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने AAIB को तत्काल जांच के आदेश दिए थे। क्रैश साइट से बरामद ब्लैक बॉक्स के क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) को सुरक्षित निकाला गया और 25 जून को इसकी मेमोरी से सफलतापूर्वक डेटा डाउनलोड किया गया।

ब्लैक बॉक्स में उड़ान से जुड़ी तकनीकी जानकारियां और पायलट-एटीसी के बीच संवाद का रिकॉर्ड होता है, जो हादसे की वजह जानने में अहम भूमिका निभाएगा। फिलहाल, विशेषज्ञ इस डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या मानवीय गलती के कारण।

Air India plane crash: जांच में किन बिंदुओं पर फोकस

एएआईबी की टीम निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर रही है:

  • उड़ान भरने के बाद विमान में किसी तकनीकी खराबी का संकेत
  • पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच अंतिम संवाद
  • इंजन और नेविगेशन सिस्टम की स्थिति
  • विमान की मरम्मत और मेंटेनेंस हिस्ट्री
  • एयरपोर्ट के रनवे और मौसम की स्थिति

अभी लंबा है जांच का सफर

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय हादसे की गंभीरता को देखते हुए इसमें शामिल विशेषज्ञों से बारीकी से सलाह ले रहा है। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा, क्योंकि इस हादसे में तकनीकी और मानवीय दोनों पहलुओं को गहराई से जांचने की आवश्यकता है।

सरकार ने दिए मुआवजे और सुरक्षा जांच के आदेश

हादसे के बाद प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। साथ ही, केंद्र सरकार ने देशभर के एयरपोर्ट्स और एयरलाइनों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

इस हादसे ने देश को हिला कर रख दिया है। अहमदाबाद से लेकर दिल्ली और लंदन तक मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है। देश अब इस भीषण विमान हादसे की असली वजह जानने के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ेंं:-

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का हाथ, प्रशांत किशोर बोले- व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में मिला नया साथी

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
22 %
2.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular