35 C
New Delhi
Tuesday, August 18, 2026
HomeदेशMumbai Boat Accident: मुंबई में यात्री जहाज और नौसेना की नाव में...

Mumbai Boat Accident: मुंबई में यात्री जहाज और नौसेना की नाव में टक्कर, 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Mumbai Boat Accident: मुंबई में समुद्र के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां नेवी की स्पीड बोट और यात्रियों से भरी नाव के बीच टक्कर हो गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई है।

Mumbai Boat Accident: मुंबई में समुद्र के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां नेवी की स्पीड बोट और यात्रियों से भरी नाव के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद यात्रियों से भरी नाव समुद्र में पलट गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। नेवी और कोस्ट गार्ड ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की जगह से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। यह हादसा कैसे हुआ, इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नेवी की स्पीड बोट और यात्रियों की नाव के बीच समन्वय की कमी हादसे का कारण हो सकती है।

10 नागरिक 3 नौसेना के जवानों की गई जान

मुंबई में हुए इस दुखद हादसे में पर्यटक नाव पर कुल 110 लोग सवार थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 10 नागरिक शामिल हैं। 3 नौसेना के जवान भी इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं। नाव के पलटने के बाद अधिकांश यात्री समुद्र में गिर गए। मृतकों में स्थानीय नागरिक और नौसेना के जवान शामिल हैं। अन्य यात्रियों की तलाश और पहचान का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

मुंबई में हुए इस दुखद समुद्री हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विस्तृत जानकारी साझा की है। उनके बयान के अनुसार, यह घटना बुचर द्वीप के पास दोपहर 3:55 बजे हुई। नौसेना की नाव ‘नीलकमल’ और एक यात्री जहाज के बीच टक्कर हुई। शाम 7:30 बजे तक 101 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। 13 लोगों की मौत हुई, जिनमें 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान शामिल है।

11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टर तैनात

11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया। बचाव अभियान में नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस ने सहयोग किया। लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री दी अनुग्रह राशि

शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व्यक्त की संदेवना

मुंबई नाव दुर्घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मुंबई तट पर यात्री नौका और भारतीय नौसेना की एक क्राफ्ट बोट के बीच हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। मैं बचाव और राहत कार्यों की सफलता और बचे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

पीएम मोदी ने की दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई नाव दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के लिए सहायता की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा पोस्ट किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा, इस हादसे में घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पीएम मोदी ने इस घटना को बहुत दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

केसी वेणुगोपाल ने भी जताया दुख

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने इस घटना को बहुत दुखद और त्रासद बताया और संबंधित अधिकारियों से पूरी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें-

Sukhbir Singh Badal: कौन है सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला नारायण सिंह चौड़ा, 1984 में गया था पाकिस्तान

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
55 %
3.6kmh
98 %
Tue
35 °
Wed
33 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
39 °

Most Popular